फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   DISNEY+ HOTSTAR TO LIVE STREAM THE 96TH OSCARS® IN INDIA ON MONDAY, MARCH 11

96TH OSCARS: भारत में 11 मार्च को 96वें ऑस्कर का सीधा प्रसारण करेगा यह ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानें यहां

Mon, 26 Feb 2024 05:25 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 05:25 PM IST
सार

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने आज घोषणा की है कि 96वें ऑस्कर को भारत में 11 मार्च, सोमवार को सुबह 4 बजे IST पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
DISNEY+ HOTSTAR TO LIVE STREAM THE 96TH OSCARS® IN INDIA ON MONDAY, MARCH 11
Jimmy kimmel - फोटो : instagram

विस्तार

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने आज घोषणा की है कि 96वें ऑस्कर को भारत में 11 मार्च, सोमवार को सुबह 4 बजे IST पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। एमी पुरस्कार प्राप्त लेट नाइट टॉक शो होस्ट और प्रोड्यूसर जिमी किमेल इस लाइव शो को होस्ट करेंगे। वह ऐसा चौथी बार करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नाॅमिनीज की लिस्ट 

लीडिंग रोल के लिए एक्टर
‘माइस्ट्रो’ के लिए ब्रैडले कूपर, ‘रस्टिन’ के लिए काॅलमैन डोमिंगो, ‘ओपेनहाइमर’ के लिए किलियन मर्फी, ‘द हाॅल्डोवर्स’ के लिए पाॅल जियामटी और अमेरिकन फिक्शन के लिए जैफ्रे राइट के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सपोर्टिंंग रोल के लिए एक्टर
‘अमेरिकन फिक्शन’ के लिए स्टर्लिंग के ब्राउन, ‘किलर्स आफ द फ्लाॅवर मून’ के लिए राॅबर्ट डी निरो, ‘ओपेनहाइमर’ के लिए राॅबर्ट डाउनी जूनियर, ‘बार्बी’ के लिए रयान गोसलिंग, ‘पुअर थिंग्स’ के लिए मार्क रफेलो के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीडिंग रोल में एक्ट्रेस
‘न्याद’ के लिए एनेट बेनिंग, ‘किलर्स आफ द फ्लाॅवर मून’ के लिए लिली ग्लैडस्टोन, ‘एनेटाॅमी आफ फाॅल’ के लिए सांद्रा हुलर, ‘माइस्ट्रो’ के लिए कैरे मुल्लीगन ‘पुअर थिंग्स’ के लिए एमा स्टोन के नाम शामिल हैं। 

सपोर्टिंग रोल में एक्ट्रेस
‘ओपेनहाइमर’ के लिए एमिली ब्लंट, ‘द कलर पर्पल’ के लिए डेनियली ब्रूक्स, ‘बार्बी’ के लिए अमेरिका फेरेरा, न्याद के लिए जोडी फोस्टर, ‘द हाॅल्डोवर्स’ के लिए डावाइन जाॅय रैनडाॅल्फ के नाम शामिल हैं। बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की कैटिगरी में द बाॅय एंड द हीरो, एलिमेंटल, निमोना, राॅबर्ट ड्रीम्स, स्पाइडरमैनः अक्राॅस द स्पाइडर वर्से। इसके अलावा कॉस्ट्यूम, डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म और फिल्म एडिटिंग आदि कैटिगरीज में भी नॉमिनेशंस हुए हैं।


यह भी पढ़ें: Amar Ujala Samvad: चीट डे पर क्या खाते हैं अक्षय कुमार? इस फिल्म के न मिल पाने का खिलाड़ी को है बेहद मलाल


जानें ऑस्कर अवाॅर्ड के बारे में 
ऑस्कर अकादमी पुरस्कार को ही ऑस्कर अवाॅर्ड्स कहते हैं। यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा और सम्मानित अवाॅर्ड है। अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज, सिनेमा से जुड़े एक्टर, राइटर और डायरेक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित करती है। इन अवाॅर्ड्स को 1927 में शुरू किया गया था। आने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट 23 जनवरी को हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें:   RRR: अजय देवगन ने खाली की राजामौली की जेब! 'आरआरआर' में हर एक मिनट के लिए चार्ज किए थे 4.35 करोड़ रुपये?






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed