फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dishum International Bhojpuri Film Awards 2018 organised in Malaysia

भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भोजपुरी के साथ बॉलीवुड स्टार्स ने बांधा समां, साथ में मना आजादी का जश्न

Tue, 14 Aug 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Dishum International Bhojpuri Film Awards 2018 organised in Malaysia
लंदन में सफल आयोजन के बाद इस साल 'डिशूम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्डस' (आईबीएफए 2018) का भव्य आयोजन मलेशिया की राजधानी क्वालालांपुर में संपन्न हो गया। इस दौरान भोजपुरी के साथ–साथ बॉलीवुड स्टार ने अपने पावर पैक परफॉर्मेंस से इस अवार्ड शो में चार चांद लगा दिए। अवार्ड शो में देश की आजादी के 72वें वर्षगांठ का जश्न भी देखने को मिला। खासकर लोकगायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की देशभक्ति से सराबोर परफार्मेंस अवार्ड शो का मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

Dishum International Bhojpuri Film Awards 2018 organised in Malaysia
लोकप्रिय गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज से अवार्ड शो में शामिल हुए लोगों की शाम को यादगार बना दिया तो डिनो मोरियो ने भी एक से एक धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। फिर कृष्णा अभिषेक इस शानदार शाम में कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

वहीं, मेगा स्टार रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के जलवे भी इस अवार्ड शो में खूब देखने को मिला। विनय आनंद और यश कुमार भी पूरे शो में छाये रहे। इसके अलावा यू्-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के ठुमकों पर तालियों की बौछार हो गई, तो पायल रोहतगी, मधु शर्मा, शुभी शर्मा, रश्मि देसाई, संभावना सेठ के अलावा अन्य अदाकाराओं ने भी इस शाम को रंगीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dishum International Bhojpuri Film Awards 2018 organised in Malaysia
बता दें कि 'आईबीएफए 2018' का प्रसारण ढिशुम चैनल पर 15 अगस्त की शाम को 8 बजे किया जायेगा। इस बारे में चैनल के सीईओ पार्था डे ने बताया कि डिशुअपने अपने भोजपुरी दर्शकों के लिए इस साल भोजपुरी माटी की खुशबू से सराबोर कई ऐसे कार्यक्रम लेकर आ रहा है, जो भोजपुरी दर्शकों को नया एक्सपीरियंस देगा। चैनल की डायरेक्टर अपर्णा शाह ने बताया कि 15 अगस्त को आईबीएफए 2018 के साथ शुरू हो रहा डिशुम का ये जश्न, नये नये शोज के साथ छठ पूजा तक जारी रहेगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed