फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Salian Death case update Minister Shambhuraj Desai Statement on Aditya Thackeray and Uddhav Thackeray

Disha Salian Case: मंत्री शंभूराज देसाई बोले- जो भी दोषी पाया गया बख्शा नहीं जाएगा, शिव सेना MLA से किए सवाल

Wed, 26 Mar 2025 02:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Mar 2025 02:15 PM IST
सार

Disha Salian Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त को एक शिकायत सौंपी थी। 

विज्ञापन
Disha Salian Death case update Minister Shambhuraj Desai Statement on Aditya Thackeray and Uddhav Thackeray
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान - फोटो : PTI

विस्तार

दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की है और आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नैतिक आधार पर इस्तीफा देना या न देना उन पर और उनकी पार्टी पर निर्भर करता है, लेकिन सरकार के तौर पर मैं यह बताना चाहता हूं कि दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम सालियान के आरोपों पर मुंबई पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगेंगे और मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को भेजेंगे।

विज्ञापन

दिशा के पिता ने की थी शिकायत
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त को एक शिकायत सौंपी, जिसमें 2020 में उनकी बेटी की मौत के संबंध में आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप
शंभूराज देसाई ने कहा कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की है और आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नैतिक आधार पर इस्तीफा देना या न देना उन पर और उनकी पार्टी पर निर्भर करता है, लेकिन सरकार के तौर पर मैं यह बताना चाहता हूं कि दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम सालियान के आरोपों पर मुंबई पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगेंगे और मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को भेजेंगे।

विज्ञापन

आदित्य के इस्तीफे की मांग
संजय गायकवाड़ ने विधानसभा में सूचना बिंदु के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया। सदन के सदस्य के रूप में ठाकरे के इस्तीफे की मांग की और पूछा कि क्या स्पीकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, 'जब मंत्री धनंजय मुंडे के एक करीबी सहयोगी पर दिसंबर 2024 में बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर आरोप लगाए गए तो धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांगा गया।' सत्ता पक्ष के सदस्य शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। एनसीपी (एसपी) के सदस्य जयंत पाटिल ने सदन के सदस्यों को याद दिलाया कि इतालवी दूतावास के अधिकारी अतिथि गैलरी में बैठे थे।
Dhanush Movie on OTT: सात साल बाद भारत में रिलीज हुई धनुष की यह फिल्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं आप?
आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग
नारेबाजी के बीच स्पीकर राहुल नार्वेकर ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन के दोबारा शुरू होने पर संजय गायकवाड़ ने दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि दिशा सालियान के पिता ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है और आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में फिर बवाल, आदित्य और उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस में शिकाय

नए सिरे से जांच की मांग
सतीश सालियान ने जून 2020 में अपनी बेटी की मौत के मामले की नए सिरे से जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। याचिका में कहा गया है कि दिशा का बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई और कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई। याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है। याचिका पर अप्रैल के पहले सप्ताह में सुनवाई होने की संभावना है। आदित्य ठाकरे ने कहा है कि वह अदालत में आरोपों का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed