Disha Patani: बोल्ड पहनावे के कारण फिर ट्रोल्स के निशाने पर दिशा पाटनी, लोगों ने बताया दूसरी उर्फी
अभिनेत्री दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री स्विम सूट के साथ कार्गो पैंट में नजर आईं, जिसे देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज के जरिए इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। उनके फोटोज हमेशा अलग होते हैं, जो फैंस को आकर्षित करते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वह ज्यादा रिवीलिंग आउटफिट्स पहनती हैं। इस कड़ी में दिशा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दिशा क्लीवेज-बैरिंग कॉर्सेट टॉप और कार्गो पैंट में दिखीं। लोगों को उनका आउटफिट समझ नहीं आया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल कर दिया गया।
अभिनेत्री दिशा पाटनी का हमेशा ही ओवर रिवीलिंग ड्रेस पहनना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। यही कारण है कि उनके इस वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। यहां तक कि लोग उन्हें उर्फी की बहन और उर्फी की कॉपी कैट बता रहे हैं। दिशा के इस वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया, 'हमेशा तैरने के लिए तैयार रहती हैं। वह किसी भी दिन किसी भी समय जा सकती हैं समुद्र के तट पर। दूसरे यूजर ने कमेंट कर तारीफ में कहा, 'खूबसूरत'।
दूसरी तरफ दिशा सीधे ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। ट्रोल्स ने उन्हें स्विमसूट के नीचे कार्गो पैंट पहनने के लिए निशाने पर ले लिया और उर्फी जावेद की कॉपी बताया। एक यूजर ने कमेंट किया,' उर्फी और दिशा के बीच मुकाबला'। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उर्फी की फॉलोअर, शर्म की बात है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दूसरी उर्फी जावेद'। दिशा पाटनी अक्सर इसी तरह के ड्रेसअप में नजर आती हैं। ऐसे में वह हमेशा टॉकिंग पॉइंट बन जाती हैं।
यह भी पढ़ें: नई टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘पठान', ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी