{"_id":"837595a7d8b92611c5d50aca624af0be","slug":"dirty-story-of-om-puri-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमपुरी की ये 'डर्टी कहानी' तो नहीं विवाद की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओमपुरी की ये 'डर्टी कहानी' तो नहीं विवाद की वजह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमपुरी की पत्रकार पत्नी नंदिता ने ओमपुरी के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 324, धारा 504 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद ओमपुरी का पता नहीं है और उन्हें पुलिस ने फरार घोषित किया है।
विज्ञापन
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि ओमपुरी की जिंदगी से जुड़ी एक डर्टी कहानी इस अलगाव की बुनियाद है। ओमपुरी के जीवन का यह स्याह पहलू नंदिता दास ओमपुरी पर लिखी किताब में बयां कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ओम पुरी की पत्नी ने अपने पति के ऊपर लिखी किताब ‘अनलाइकली हीरो: ओम पुरी‘ में इस बात का खुलासा किया था कि ओम पुरी के छोटी उम्र में अपनी नौकरानी के साथ अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि ओम पुरी उस वक्त 14 साल के थे जब उन्होंने पहली बार किसी महिला से शारीरिक संबंध बनाए। उनके मामाजी के घर में 55 साल की नौकरानी काम करती थी। वहां दिन में दो बार हैंडपंप से पानी निकाला जाता था। ओम को इस काम में नौकरानी की मदद करने को कहा गया।
कई दिन गुजर गए और हैंडपंप से पानी निकालना ओम की जिंदगी का हिस्सा बन गया। फिर एक दिन अचानक उसे एहसास हुआ कि नौकरानी ने उसे छुआ और प्यार से पुचकारा। 14 साल का ओम 55 साल की नौकरानी की तरफ आकर्षित होने लगा।
किताब के मुताबिक एक रात मामाजी के घर की बत्ती गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर नौकरानी ने ओम को पकड़ लिया। इस तरह 14 साल का एक लड़का जवान बन गया। 55 साल की वो नौकरानी ही ओम का पहला प्यार थी।
इस घटना की फांस अभी भी ओमुपरी की पत्नी के मन में है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कहानी की वजह से ही नंदिता और ओमुपरी में इतनी अनबन हुई है कि मामला तलाक तक पहुंच गया है।