फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Singeetam Srinivasa Rao tests coronavirus positive

जन्मदिन से पहले मशहूर निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव हुए कोरोना के शिकार, खुद दी जानकारी

Wed, 16 Sep 2020 04:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Sep 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Director Singeetam Srinivasa Rao tests coronavirus positive
सिंगीतम श्रीनिवास राव - फोटो : Facebook: @SingeetamSrinivasaRao

विज्ञापन

कोरोना वायरस देश की कई बड़ी हस्तियों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं इस खतरनाक वायरस ने आम से लेकर खास तक, लाखों को लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब साउथ सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सिंगीतम श्रीनिवास राव 88 साल के हैं। 

कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सिंगीतम श्रीनिवास राव ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि हल्के लक्षण के बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच करवाई। जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल सिंगीतम श्रीनिवास राव अपने घर में ही क्वारंटीन हैं। 

विज्ञापन


सिंगीतम श्रीनिवास राव ने वीडियो में बताया है कि वह डॉक्टर से सलाह लेने के बाद घर में ही क्वारंटीन हुए हैं। उन्होंने दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। जिसका समय 22 सितंबर को खत्म होगा। वीडियो में सिंगीतम श्रीनिवास राव ने बताया कि मीडिया के कई लोग उन्हें जन्मदिन से पहले की कॉल कर रहे हैं, लेकिन नौ सितंबर से क्वारंटीन में रहने की वजह से वह किसी की कॉल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

 

बता दें कि सिंगीतम श्रीनिवास राव का जन्मदिन 21 सितंबर को होता है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपने घर के एक कमरे में क्वारंटीन हैं। जहां उनके परिवार के लोग कमरे के दरवाजे पर खाना और अन्य जरूरत का सामान रख देते रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद को कहानियों की स्क्रिप्टिंग और अन्य कामों में व्यस्त रखते थे।

अपने वीडियो के आखिरी में सिंगीतम श्रीनिवास राव ने कहा है कि कोरोना वायरस बेहद खतरनाक बीमारी है। इससे हर किसी को सावधान रहना चाहिए। मुंह पर मास्क, हाथों को सैनिटाइज करना और सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखना चाहिए। सिंगीतम श्रीनिवास राव का यह वीडिया वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि सिंगीतम श्रीनिवास राव साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। 

पढ़ें: बंगलूरू ड्रग मामला: सीसीबी ने किया अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार, इन दो कलाकारों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed