{"_id":"5f61e8088ebc3eeab212ad92","slug":"an-african-national-benald-udenna-has-been-arrested-for-supplying-drugs-actors-diganth-and-aindrita-ray-were-questioned-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू ड्रग मामला: सीसीबी ने किया अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार, इन दो कलाकारों से हुई पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंगलूरू ड्रग मामला: सीसीबी ने किया अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार, इन दो कलाकारों से हुई पूछताछ
Wed, 16 Sep 2020 03:59 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 16 Sep 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
ऐंद्रिता रे , दिगंथ
- फोटो : ANI
बंगलूरू ड्रग मामले में सीसीबी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में बेनल्ड उडाना नाम के एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बेनल्ड उडाना पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप हैं। इस बात की जानकारी संयुक्त सीपी-अपराध शाखा के जॉइंट कमिश्नर संदीप पाटिल ने दी है।
विज्ञापन
बता दें कि बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा का नाम सामने आया है। इन सभी की हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को इस मामले में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दो और कलाकारों, ऐंद्रिता रे और दिगंथ से भी सीसीबी ने पूछताछ की है। इन दोनों से भी ड्रग पैडलिंग, प्रोक्योरिंग को लेकर पूछताछ की गई है। संदीप पाटिल ने बताया कि ऐंद्रिता रे और दिगंथ मनचले से आज पूछताछ की गई थी। जरूरत पड़ने पर इन्हें दोबारा बुलाया जाएगा। इन दोनों पति-पत्नी को सीसीबी ने बुधवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
An African national Benald Udenna has been arrested for supplying drugs. Actors Diganth and Aindrita Ray were questioned today, they will be called again later: Sandeep Patil, Central Crime Branch (CCB), Joint Commissioner #Bengaluru https://t.co/J9HSTZ5QCT
— ANI (@ANI) September 16, 2020
गौरतलब है कि इस पूरे मामले में अभिनेत्री ऐंद्रिता रे का नाम रविवार को सामने आया था। एक वीडियो में वह बैलीज कसीनो में लोगों को बुलाती हुए दिखाई दे रही थीं। जहां वह खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। हालांकि ऐंद्रिता ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यह वीडियो मार्केटिंग टीम के कहने पर बनाया था। उनका कसीनो से किसी तरह का कनेक्शन नहीं है।
आपको बता दें कि कन्नड़ फिल्म उद्योग में इन दिनों ड्रग्स सेवन को लेकर नए- नए खुलासे हो रहे हैं। आठ सितंबर को मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पढ़ें: चाहने वालों को छोड़कर 'बिग बॉस 14' नहीं जाएंगे यूट्यूबर कैरीमिनाटी, सोशल मीडिया पर खुद की घोषणा