फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director Release of actress nude video

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस का न्यूड वीडियो किया रिलीज?

Sat, 10 Jan 2015 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Jan 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
director Release of actress nude video

बॉलीवुड की सी-ग्रेड फिल्मों के निर्माता कांति शाह पर एक एक्ट्रेस ने अश्लील वीडियो रिलीज करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के अनुसार निर्देशक ने उसकी ओरिजनल तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके नया अश्लील वीडियो बनाकर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने मुंबई के सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में कांति शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें तो पता भी नहीं था कि ऐसा कुछ किया जा रहा है। इस वीडियो के बारे में एक दोस्त के जरिए जानकारी मिली।
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने बताया कि 'फिल्म 'हॉन्टेड जंगल' के प्रमोशन के लिए कांति शाह ने कुछ शॉट्स दिए थे। लेकिन शाह ने उस ओरिजनल शॉट के साथ छेड़खानी कर भद्दा वीडियो तैयार किया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि वीडियो रिलीज होने के बाद से उनके पास कई अनचाहे कॉल्स आ रहे हैं और उन्हें गंदे गंदे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की क्राइम सेल ओरिजनल वीडियो क्लिप की खोज में लग गई है। अधिकारियों ने बताया कि पांच दिन पहले यह मामला दर्ज किया गया था। वहीं, एक्ट्रेस की इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कांति शाह ने पूरा का पूरा मामला एक्ट्रेस पर ही डाल दिया।


शाह ने कहा कि एक्ट्रेस झूठे दावे कर रही है क्योंकि वह ज्यादा पैसा चाहती थी। उन्होंने कहा, 'मैं जल्दी मुंबई लौटूंगा और पुलिस के सामने अपनी बात रखूंगा।' आपको बता दें, कांति शाह अपनी ग्रेड सी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ये वो ही कांति शाह हैं जिन्होंने आमिर खान की फिल्म 'पीके' की तर्ज पर अपनी फिल्म 'ओके' का पोस्टर लॉन्च किया था। पोस्टर में उनकी हिरोइन एक ट्रांसिस्टर के साथ न्यूड नजर आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed