फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Babu Narayanan died at Thrissur kerala

डायरेक्टर बाबू नारायणन का निधन, लंबे वक्त से बीमारी से लड़ रहे थे जंग

Sat, 29 Jun 2019 09:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 29 Jun 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Director Babu Narayanan died at Thrissur kerala
बाबू नारायणन - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को निर्देशक बाबू नारायणन ने दुनिया को अलविदा कहते हुए अंतिम सांस ली। 59 वर्ष की आयु में त्रिशूर में उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे वक्त से बाबू की तबीयत खराब थी। बता दें कि बाबू, अनिल-बाबू की फेमस जोड़ी का हिस्सा थे। इनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फ़िल्में दीं। 

विज्ञापन


बाबू नारायणन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत प्रख्यात निर्देशक हरिहरन के सहयोगी के तौर पर की थी। इसके बाद नारायणन ने ‘अनाघा’ फिल्म से स्वतंत्र रूप से निर्देशन शुरू किया। उन्होंने स्वतंत्र रूप से एक और फिल्म बनाई और फिर फिल्म निर्माता अनिल के साथ हाथ मिला लिया और उनकी जोड़ी अनिल बाबू के नाम से मशहूर हो गई। वहीं अनिल के साथ मिलने से पहले तक बाबू कि किसी भी फिल्म ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया था लेकिन इनकी जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी।
विज्ञापन


अनिल- बाबू की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी जिनमें श्रीधरनम (Sthreedhanam), कुडुम्बा वेश्शम (Kudumba Vishesham), वेलकम टू कोडाइकनाल (Welcome to Kodaikanal), अरमानवेदुम अनजोयोरकरम (Aramanaveedum Anjoorekkarum) और पट्टाभिषेकम (Pattabhishekam) शामिल हैं। गौरतलब है कि 2004 में दोनों की जोड़ी टूट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed