फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dimple kapadia angry with sensor board

'सेंसर बोर्ड चाहता था कि मैं बिकनी पहनूं'

Sat, 30 Aug 2014 12:09 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
dimple kapadia angry with sensor board

डिंपल कपाड़िया ने फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' में काफी अलग किस्म का किरदार निभाया है, जिनमें से उनके एक दृश्य पर सेंसर बोर्ड ने कैंची भी चला दी है। जिस से डिंपल थोड़ी सी नाराज भी लगती हैं।

विज्ञापन


इसी बारे में जब उनसे एक सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड मुझे बिकिनी में देखना चाहता था, लेकिन मैंने स्कर्ट पहनी थी तो उन्होंने उसे कटवा दिया।
विज्ञापन


इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में डिंपल का कहना है कि, "निर्देशक ने मुझे यह कहानी फिल्म 'कॉकटेल' के दौरान ही सुनाई थी। लेकिन मुझे 'कॉकटेल' की सफलता के बाद लगा था कि अब वह मेरे पास नहीं आएँगे। लेकिन मुझे ख़ुशी है कि उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म ने मुझे नसीर साहब, पंकज कपूर , दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे प्रतिभाशाली युवाओं और दिग्गजों के साथ काम करने को मिला।"

हर तरह के किरदार पसंद

dimple kapadia angry with sensor board

​जब उनसे पूछा गया कि आप अपने करियर के इस दौर को कैसे परिभाषित करेंगी? इस पर उन्होंने कहा, "यह एक मजेदार दौर है, और मुझे कुछ बेहद अच्छे अवसर मिल रहे हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि मैं काम ही नहीं करना चाहती और फिर ऐसा किरदार मेरे पास आता है। और मैं जाल में फंसी हुई हूँ। मैं निश्चित तौर पर काम करना चाहती हूँ लेकिन वह मनोरंजक होना चाहिए।"

​​फिल्म में अपनी लुक के बारे में उन्होंने कहा, "हमने इसके लिए कुछ कृत्रिम तरीकों का भी सहारा लिया था। यह एक ऐसा किरदार है, जिसे मैं निभाना चाहती थी। साथ ही ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

जब मुझे किसी फिल्म के लिए चेतावनी दी गई है, बल्कि इस से पहले भी मुझे 1992 में आई फिल्म 'रुदाली' के लिए चेतावनी मिली थी। मामला ये नहीं है कि आप कैसे दिखते हैं, बल्कि ये है कि आपको जो किरदार दिया गया है, उसे आप कितने अच्छे से निभाते हैं।"

इस दृश्य को हटा दिया सेंसर ने

dimple kapadia angry with sensor board

​सेंसर बोर्ड ने फिल्म से आपके एक दृश्य को एडिट करवा दिया है ​, इसका जवाब उन्होने कुछ इस तरह से दिया। " मुझे लगता है वे मुझे बिकिनी में देखना चाहते हैं, लेकिन क्योंकि मैंने स्कर्ट पहनी थी इसलिए उन्होंने इस दृश्य को हटवा दिया।"

​आपके दामाद अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव कैसा था, "मैंने उसके साथ एक फिल्म की थी, 'पटियाला हाउस' वह बहुत इच्छुक है, और मुझे हमेशा कहता रहता है। "माँ काम करो, उसे पता है कि मैं इस मामले में शांत ही रहूंगी। अगर उसके पास कोई मजेदार प्रस्ताव है, वह मुझे इसके बारे में बताएगा और मेरा उत्तर ना ही होता है।

जावेद अख्तर का चुटकुला है कि अगर एक कटोरे में चार चिट पड़ीं हैं, जिनमें तीन पर हाँ और एक पर ना लिखा है तो डिंपल उनमें से ना ही उठाएगी। मैंने बहुत सी गलतियां की हैं, लेकिन मुझे उनका पछतावा नहीं है। फिर चाहे वह फ़िल्में हो या निजी जिंदगी। मैं अंतर्मुखी हूँ और अकेले रहना पसंद करती हूँ।"

वापस नहीं आएंगी ट्विंकल

dimple kapadia angry with sensor board

​क्या आपको लगता है, कि ट्विंकल और रिंकी खन्ना को फिर से वापसी करनी चाहिए, "नहीं मुझे लगता है, कि उन्होंने जो कुछ भी चुना है उसमें वह काफी अच्छा कर रही हैं। उनका जीवन उनके बच्चों के साथ अच्छा बीत रहा है।"

​क्या आपको लगता है कि आरव में भी अभिनय के गुण हैं, "​मुझे इसके बारे में नहीं पता। लेकिन मुझे इतना जरूर पता है कि काका जी (राजेश खन्ना) ने भविष्य वाणी की थी, कि वह आने वाला सुपरस्टार है। और जो भी भविष्यवाणी काका जी ने की हैं, वह हमेशा सच हुई है। उन्होंने मुझे भी एक बार एक पार्टी में देखा था और मेरे बारे में भी यही कहा था।"

​क्या आपको नहीं लगता कि आशीर्वाद को एक धरोहर घोषित कर देना ​चाहिए? "अब ये मेरे बच्चों से सम्बंधित है, और उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। इस बारे में मेरे पास कहने के लिए सिर्फ इतना ही है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed