फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Will Begin Shooting For Sunny Deol Starrer Movie Border 2

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ कब से शुरू करेंगे सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग? जानिए नया अपडेट

Thu, 29 May 2025 05:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 29 May 2025 05:43 PM IST
सार

सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखा चुके दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग हो रही है, जल्द ही दिलजीत भी ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट को ज्वाइन करेंगे। जानिए इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत कब से शुरू करेंगे? यह फिल्म कब रिलीज होगी?

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Will Begin Shooting For Sunny Deol Starrer Movie Border 2
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

विस्तार

साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के दूसरे पार्ट की मेकिंग इन दिनों जारी है। इस फिल्म में सनी देओल तो लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत दोसांझ बाकी को-एक्टर्स के साथ शुरू करेंगे। 

विज्ञापन

इस महीने से शुरू करेंगे दिलजीत शूटिंंग
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत दोसांझ 10 जून से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सनी देओल अपने किरदार की काफी हद तक शूटिंग पूरी कर चुके हैं। दिलजीत अब जून में सनी के साथ शूटिंग करेंगे और जुलाई में वरुण धवन के साथ शूटिंग करेंगे। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Diljit Dosanjh: दिलजीत ने मैनेजर सोनाली सिंह को काम से हटाया? जानिए सिंगर ने क्यों लिया ये फैसला 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी इस बार कहानी
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी की जहां तक बात है तो यह इस बार 1971 के वॉर पर आधारित होगी। भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारों ने इस युद्ध में जिस शौर्य का परिचय दिया था, वही सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। ‘बॉर्डर’ फिल्म की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है तो इस बात का फायदा नई फिल्म को भी मिलेगा। 

ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: लंदन में दिलजीत ने पी सबसे महंगी कॉफी, कीमत देख बोले- इतने में तो इंडिया में शादी हो जाती 

दिलजीत निभाएंगे ये किरदार 
दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, वह इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। उन्हें मरणोपरांत  परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर से पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed