फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Parted Ways With His Long Term Manager Sonali Singh

Diljit Dosanjh: दिलजीत ने मैनेजर सोनाली सिंह को काम से हटाया? जानिए सिंगर ने क्यों लिया ये फैसला

Sat, 24 May 2025 07:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 24 May 2025 07:31 PM IST
सार

इवेंट कोई भी हो दिलजीत दोसांझ के साथ मैनेजर सोनाली सिंह हमेशा नजर आती थीं, वह कई सालों से सिंगर के साथ काम कर रही हैं। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। इस अलगाव के पीछे का एक कारण भी इन रिपोर्ट्स में सामने आया है। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Parted Ways With His Long Term Manager Sonali Singh
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

आखिर बार दिलजीत और उनकी मैनेजर सोनाली सिंह को लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ से मिलते हुए देखा गया था। इसके बाद सोनाली, दिलजीत के साथ किसी भी इवेंट में नजर नहीं आईं। वह मेट गाला जैसे बड़े इवेंट में भी दिलजीत के साथ नहीं थीं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपार्ट्स में कहा जा रहा है कि  दिलजीत ने अपनी मैनेजर सोनाली को काम से हटा दिया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया 
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के अनुसार दिलजीत ने अपनी दोस्त और मैनेजर सोनाली सिंह से अलग होने का फैसला किया है। दिलजीत के करियर को आगे बढ़ाने में सोनाली का अहम योगदान रहा है। इस खबर की पुष्टि अभी दिलजीत या सोनाली की तरफ से नहीं हुई है। सोनाली ने जरूर दिलजीत को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जबकि पहले वह अपने इंस्टाग्राम पर दिलजीत के हर इवेंट की बीटीएस वीडियो शेयर करती थीं। अब केवल फैमिली से जुड़ी पोस्ट साझा कर रही हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: किस वजह से दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, अब बोनी कपूर ने बताई पूरी सच्चाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हटाए जाने का कारण 
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दिलजीत ने फाइनेंशियल मिस मैनेजमेंट की वजह से सोनाली सिंह को काम से निकाला है। वैसे इस बात की पुष्टि भी दिलजीत या उनकी टीम की तरफ से नहीं हुई है। सोनाली ने भी इस बात को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है।  

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अब दिलजीत दोसांझ का शेड्यूल बिगड़ गया है। उनकी कई फिल्मों की डेट्स में बदलाव हो रहा है। 

दिलजीत का करियर फ्रंट 
दिलजीत दोसांझ हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अपने राजसी लुक के कारण चर्चा में आए थे। एक्टर, सिंगर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed