फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh starrer film Soorma song Pardesiya has been released

'परदेसिया' बन दिलजीत दोसांझ ने बयां किया इस 'सूरमा' का दर्द, सच जानकर हिल जाएंगे आप

Tue, 10 Jul 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh starrer film Soorma song Pardesiya has been released
इन दिनों पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' काफी सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


'सूरमा' के दूसरे गाने का नाम 'परदेसिया' है। इस गाने को मशहूर लेखक गुलजार ने लिखा है जबकि शंकर एहसान लॉय ने इसके अपने खूबसूरत आवाज में बेहद शानदार तरीके से गाया है। बात करें गाने के वीडियो की तो इस गाने में संदीप सिंह की जिंदगी के उस दर्दनाक समय को दिखाया गया है। जब ट्रेन में गोली लगने से कमर से लेकर पैरों तक उनका शरीर लकवा का शिकार हो गया था। 
विज्ञापन

Diljit Dosanjh starrer film Soorma song Pardesiya has been released
आपको बता दें कि फिल्म 'सूरमा' की निर्माता एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हैं। फिल्म 'सूरमा' का निर्देशन शाद अली ने किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के अलावा अंगद बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह यानी दिलजीत दोसांझ के बड़े भाई को रोल कर रहे हैं। 

बात करें हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की तो, उनके साथ 2006 में बहुत ही गंभीर दुर्घटना हुई थी। इस दौरान गोली लगने से उनका पूरा शरीर लकवा का शिकार हो गया था। उस समय वह दो साल तक व्हीलचेयर पर ही रहे थे। मगर उन्होंने अपनी जिंदगी से कभी हार नहीं मानी और फिर से खुद को हॉकी खेलने के काबिल बनाया। यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed