फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Perform Second Day At Madison Square Garden Amid Bomb Threat For ludhiana House

बम की धमकी के बीच दिलजीत दोसांझ की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- ‘आज की रात इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी’

Tue, 26 May 2026 09:26 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 26 May 2026 09:26 AM IST
सार

Diljit Dosanjh Viral Post: सोमवार को दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसी बीच दिलजीत ने भी कई पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इनमें से एक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। वह इतिहास के पन्नों पर दर्ज होने की बात कर रहे हैं। जानिए, क्या है पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Perform Second Day At Madison Square Garden Amid Bomb Threat For ludhiana House
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

सोमवार को पंजाब नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को एक ईमेल मिला। जिसमें मेयर हाउस, कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। वहीं दिलजीत दोसांझ इस वक्त न्यूयॉर्क में मौजूद हैं, वहीं से वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। वह कुछ ऐसा वहां पर कर रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है।

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ की पोस्ट का क्या है मतलब? 
दिलजीत दोसांझ इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। सोमवार काे उन्होंने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म किया। मंगलवार को भी वह यहां पर दूसरे दिन परफॉर्म करेंगे। ऐसा करके उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इंडियन सिंगर का मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दो शो परफॉर्म करना, अपने आप में एक इतिहास रचने जैसा है। यही बात अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दिलजीत ने भी लिखी है। अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज की रात इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।’ इस पोस्ट पर मैडिसन स्क्वायर गार्डन भी लिखा है। आगे कई पोस्ट में उनके फैंस नजर आ रहे हैं, जो ‘पंजाबी आ गए ओए’ जैसे स्लोगन बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


एक्टिंग फ्रंट पर क्या रहे हैं दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ बतौर सिंगर तो सक्रिय हैं, साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज होगी। इसमें दिलजीत के अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी लीड रोल में हैं। फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अगले महीने रिलीज होगी। यह फिल्म 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed