Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dilip kumar to Amitabh Bachchan and raj Kapoor Bollywood celebs celebrate Diwali see unseen photos

तस्वीरों में दिवाली: अमिताभ ने जलाई फुलझड़ी, राज कपूर ने मनाया त्योहार; देखें सितारों की दीपावली के यादगार पल

Sun, 08 Nov 2026 07:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

  • आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने दिवाली को अलग-अलग अवसरों पर खास अंदाज में मनाया है।
  • कुछ कलाकारों ने अपने घर पर परिवार के साथ, तो कुछ ने फिल्म के सेट पर दिवाली मनाई है।
  • कुछ सितारों की तस्वीरें यादगार हो गई हैं।

विज्ञापन
dilip kumar to Amitabh Bachchan and raj Kapoor Bollywood celebs celebrate Diwali see unseen photos
दिवाली की यादगार तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर कोई त्योहारों पर खुश होता है और इसे अपने-अपने हिसाब से मनाता है। बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं। उन्होंने दिवाली के त्योहार को अलग-अलग मौकों पर खास अंदाज में मनाया है। हम यहां कुछ सितारों की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिनमें कलाकार शानदार तरीके से दिवाली मना रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

दिलीप कुमार
दिलीप कुमार हर त्योहार को बहुत प्यार और सौहार्द के साथ मनाते थे। इस तस्वीर में वह वैजयंती माला और राज कपूर के साथ पटाखे जला रहे हैं।



सायरा बानो
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो भी त्योहार में उनका खूब साथ देती थीं। इस तस्वीर में सायरा बानो मुमताज के साथ दिवाली मना रही हैं। 



राज कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राज कपूर दिवाली को धूमधाम से मनाते थे। इस तस्वीर में वह अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ दिवाली मना रहे हैं।



अमिताभ बच्चन- जया बच्चन
अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ अपने घर 'जलसा' में दिवाली के अवसर पर फुलझड़ी जलाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में बेटी श्वेता बच्चन भी हैं।



हेमा मालिनी
हेमा मालिना का त्योहारों के प्रति खास लगाव है। इस तस्वीर में उन्होंने दिवाली के अवसर पर दिए जलाए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा
गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी के साथ कथित अनबन को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी पुरानी तस्वीर है, जिसमें वह सुनीता आहूजा के साथ दिवाली मना रहे हैं।



शाहरुख खान
शाहरुख खान हर त्योहार अपने परिवार के साथ मनाते हैं। इस तस्वीर में उन्होंने दिवाली पर अपने परिवार के साथ पोज दिया है। शाहरुख की पत्नी और बेटी उनका गाल चूम रही हैं।



आमिर खान
इस तस्वीर में आमिर खान सुरसुरी और पटाखे जला रहे हैं। बताया जाता है कि यह तस्वीर दिवाली के अवसर की है।



काजोल-अजय देवगन
काजोल और अजय देवगन अपने परिवार के साथ काफी जुड़े हुए हैं। वह हर त्योहार पूरे सौहार्द के साथ मनाते हैं। दिवाली के अवसर पर कपल ने यह खूबसूरत पोज दिया है। 



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में रहती हों, मगर वह भारत के हर त्योहार में हिस्सा लेती हैं। इस तस्वीर में वह अपने पति निक जोनस के साथ दिवाली मना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed