फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar Brother Aslam Khan Death News aslam khan passes away at 88

दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन, कोविड 19 से थे संक्रमित

Fri, 21 Aug 2020 10:09 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Aug 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar Brother Aslam Khan Death News aslam khan passes away at 88
बीच में बैठे हुए असलम खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो कोविड 19 से संक्रमित थे। असलम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। 

विज्ञापन


असलम खान, दिलीप कुमार के छोटे भाई थे। आज सुबह उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी।  उनका कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था।
विज्ञापन

 
 

Dilip Kumar Brother Aslam Khan Death News aslam khan passes away at 88
दिलीप कुमार के बगल में बैठे असलम खान - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बीते दिनों दिलीप कुमार के दो भाइयों एहसान खान और असलम खान को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला। एहसान खान अभी भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, एहसान खान की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है और वह ज्यादा हरकत भी नहीं कर रहे हैं। उनके शरीर में पहले से ही ऑक्सीजन की कमी है इसलिए कोरोना हो जाने के बाद उन्हें सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed