फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar and Saira Banu Khan mumbai property case

जमीन विवाद में दिलीप कुमार को बड़ी राहत, ट्रस्टी का बयान 'वो संपत्ति के किरायेदार नहीं हकदार हैं'

Sun, 06 Jan 2019 08:51 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 06 Jan 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar and Saira Banu Khan mumbai property case
dilip kumar

मुंबई के एक बिल्डर समीर भोजवानी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है। इस मामले में दिलीप साहब को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि संपत्ति के असली मालिकों, सेठ मूलराज खटाऊ ट्रस्ट (एसएमकेटी) ने स्पष्ट किया दिलीप कुमार इस संपत्ति के स्थायी पट्टेदार हैं, न कि किरायेदार।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता के पास इस संपत्ति का 999 सालों तक के लिए पट्टा अधिकृत है। एसएमकेटी द्वारा अपने वकील अल्तमश शेख के हवाले से शनिवार-रविवार को मीडिया में जारी एक प्रमुख सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि संपत्ति के किराये का रूप पहले ही बदल चुका है और 'लीज अभी भी वैध है।'
विज्ञापन


मामला पूरी तरह से जब सामने आया जब दिलीप कुमार ने बिल्डर पर 250 करोड़ रुपये के मानमानि का नोटिस भेजा। बता दें कि इससे पहले सायरा ने इस मामले में पीएम मोदी से मिलने की भी गुहार लगाई थी। दिलीप कुमार का पाली हिल और बांद्रा में बंगला है जिसपर बिल्डर समीर भोजवानी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायरा ने ट्वीट में लिखा था 'पीएम नरेंद्र मोदी जी, समीर भोजवानी हाल ही में जेल से रिहा हुआ है, पहले महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से शिकायत की थी, लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी इस ओर कोई एक्शन नहीं लिया गया और पद्म विभूषण दिलीप कुमार को डराया और धमकाया जा रहा है कृप्या इस सिलसिले में आपसे मिलना चाहती हूं, प्लीज मदद करें।' 

Request from Saira Banu Khan:       The Hon’ble @PMOIndia Shri @narendramodi
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM @Dev_Fadnavis
Padma Vibhushit betrayed,  Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in #mumbai

— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 16, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed