जमीन विवाद में दिलीप कुमार को बड़ी राहत, ट्रस्टी का बयान 'वो संपत्ति के किरायेदार नहीं हकदार हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक बिल्डर समीर भोजवानी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है। इस मामले में दिलीप साहब को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि संपत्ति के असली मालिकों, सेठ मूलराज खटाऊ ट्रस्ट (एसएमकेटी) ने स्पष्ट किया दिलीप कुमार इस संपत्ति के स्थायी पट्टेदार हैं, न कि किरायेदार।
उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता के पास इस संपत्ति का 999 सालों तक के लिए पट्टा अधिकृत है। एसएमकेटी द्वारा अपने वकील अल्तमश शेख के हवाले से शनिवार-रविवार को मीडिया में जारी एक प्रमुख सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि संपत्ति के किराये का रूप पहले ही बदल चुका है और 'लीज अभी भी वैध है।'
मामला पूरी तरह से जब सामने आया जब दिलीप कुमार ने बिल्डर पर 250 करोड़ रुपये के मानमानि का नोटिस भेजा। बता दें कि इससे पहले सायरा ने इस मामले में पीएम मोदी से मिलने की भी गुहार लगाई थी। दिलीप कुमार का पाली हिल और बांद्रा में बंगला है जिसपर बिल्डर समीर भोजवानी की नजरें टिकी हुई हैं।
सायरा ने ट्वीट में लिखा था 'पीएम नरेंद्र मोदी जी, समीर भोजवानी हाल ही में जेल से रिहा हुआ है, पहले महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से शिकायत की थी, लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी इस ओर कोई एक्शन नहीं लिया गया और पद्म विभूषण दिलीप कुमार को डराया और धमकाया जा रहा है कृप्या इस सिलसिले में आपसे मिलना चाहती हूं, प्लीज मदद करें।'
Request from Saira Banu Khan: The Hon’ble @PMOIndia Shri @narendramodi
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM @Dev_Fadnavis
Padma Vibhushit betrayed, Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in #mumbai
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 16, 2018