फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dileep conspiracy case Crime Branch of Kerala Police had sent a notice to Malayalam actress Kavya Madhavan

Actress Assault Case: यौन उत्पीड़न मामले में क्राइम ब्रांच ने मलयालम अभिनेत्री को भेजा नोटिस, आज होगी पूछताछ

Mon, 09 May 2022 10:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 09 May 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
Dileep conspiracy case Crime Branch of Kerala Police had sent a notice to Malayalam actress Kavya Madhavan
एक्टर दिलीप - फोटो : social media

यौन उत्पीड़न मामले में केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मलयालम अभिनेत्री काव्या माधवन को नोटिस भेजकर आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। बता दें कि अभिनेता दिलीप कॉन्स्पिरेसी केस में काव्या माधवन मुख्य गवाह और मामले के आठवें आरोपी अभिनेता दिलीप की पत्नी हैं।

विज्ञापन

कहां होगी पूछताछ
क्राइम ब्रांच ने अलुवा में 'पद्मासरोवरम' के आवास पर काव्या माधवन को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन बाद में क्राइम ब्रांच ने यह कहते हुए योजना में बदलाव कर दिया कि आरोपी के घर पर पूछताछ नहीं की जा सकती है। क्योंकि पूछताछ के लिए तकनीकी सुविधाएं स्थापित करने में बाधाएं आ सकती है। काव्या के बयान को कैमरे में रिकॉर्ड किया जाना है। इसके साथ ही पूछताछ के दौरान उन्हें फोरेंसिक सबूत भी दिखाना होगा। इसलिए जांच दल ने जोर देकर कहा था कि काव्या को ऐसे स्थान पर पूछताछ के लिए सहयोग करना चाहिए जहां सुविधाओं की व्यवस्था की जा सके।

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि 17 फरवरी, 2017 की शाम अभिनेत्री जब शूटिंग से लौट रही थीं, तब कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया। चार लोगों ने दो घंटे तक अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे। इसके अलावा, दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को भी धमकी देने और मारने का आरोप है, जिसमें कुछ लोगों ने अभिनेता का साथ दिया था। इस मामले में दिलीप आठवें आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed