फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Digital Review of Four More Shots Please

डिजिटल रिव्यू: 'वीरे दे वेडिंग' से शादी निकाल दें तो समझ लें 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़'

Tue, 29 Jan 2019 09:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 29 Jan 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Digital Review of Four More Shots Please
More Shots Please - फोटो : social media
कलाकारः मानवी गगरू, सयानी गुप्ता, बानी जे, कीर्ति कुल्हारी, प्रतीक बब्बर, लीजा रे, नील भूपलम, मिलिंद सोमण, अमृता पुरी, सपना पब्बी। 
विज्ञापन

निर्देशकः अनु मेनन
ओटीटीः अमेजॉन प्राइम वीडियो


पता नहीं वीरे दे वेडिंग की कहानी पहले सोची गई या फिर फोर मोर शॉट्स प्लीज की लेकिन शादी को बीच से निकाल दें तो फिर दोनों में ज्यादा फर्क नहीं दिखता। भारत में ओटीटी का कारोबार बड़े शहरों में ठीक ठाक फैल चुका है। बारी अब टियर 2 और टियर 3 शहरों की है और वहां तक पहुंचने का कोई प्लान न नेटफ्लिक्स के पास दिखता है और न प्राइम वीडियो का। दोनों बस सेक्रेड गेम्स को इसके अश्लील दृश्यों के चलते मिले हिट्स को ही सच मान बैठे हैं और जो कुछ कर रहे हैं, उसी के आसपास कर रहे हैं।

चार किरदार हैं, सिद्धि, दामिनी, उमंग और अंजना। चारों की जिंदगी दो लाइनों पर चल रही है। एक तरफ इन्हें अपने कामकाजी जीवन की मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है, दूसरी तरफ है इनकी अपनी निजी जिंदगी, जिसकी दिक्कतें इनका असली मनोविज्ञान, इनकी असली सोच और इनकी असली दमदारी दर्शकों को सामने लाती है। एक बार है ट्रक नाम का, जहां चारों मिलती हैं। चारों के जीवन में जोश बहुत है। बीच में एक कहानी समलैंगिक रिश्तों की भी है। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की रिलीज से पहले पंजाब की इस कहानी में झांकने के बाद ये भी लगता है कि शैली धर चोपड़ा की फिल्म की कहानी भी इसके बनने से पहले ही लीक हो चुकी है।
विज्ञापन


इस सीरीज में एक जगह एक चार साल की बच्ची की मां को उसके सामने ही गाली देते दिखाया गया है और ये भी दिखाया गया है कि गालियां बच्चे कैसे सीखते हैं। असुरक्षित दैहिक संबंधों की सीरीज में अति है और ये इसके बावजूद कि सीरीज की निर्देशक एक महिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed