फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   did aditya roy buy An Engagement Ring For Shraddha kapoor

शादी करेंगी श्रद्घा कपूर, प्रेमी ने खरीदी अंगूठी

Tue, 16 Sep 2014 11:21 AM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
did aditya roy buy An Engagement Ring For Shraddha kapoor

सुनने में आया है कि आदित्य रॉय कपूर ने सूरत से जहाँ वह अपनी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' की शूटिंग कर रहे थे, वहां से अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर के लिए एक डायमंड रिंग खरीदी है।

विज्ञापन


फिल्म 'दावत-ए इश्क' के मुख्य कलाकार आदित्य और परिणीति चोपड़ा ने मुंबई से अपनी फ़ूड यात्रा शुरू की। शुक्रवार को दोनों सूरत में अपने पहले पड़ाव पर रुके जहाँ की आइसक्रीम केंद्र के आसपास वे अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जब आइसक्रीम केंद्र के पास भीड़ इकट्ठी हो गई तो आदित्य वहां से गायब हो गए। जिसके चलते फिल्म की टीम काफी परेशान हो गई। लेकिन जल्द ही उन्हें पता चला कि आदित्य वहीं पास ही की ज्वैलरी शॉप ढूंढ रहे है, जहाँ से वह अपनी फिल्म 'आशिकी-2' की सह-अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के लिए एक डायमंड रिंग खरीदना चाहते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या वाकई शादी करना चाहते हैं?

did aditya roy buy An Engagement Ring For Shraddha kapoor

​​आदित्य वहां ​​15,000​ के करीब लोगों की भीड़ से घिरे थे, जिसके चलते वह ज्वैलरी स्टोर में नहीं घुस सकते थे और इसी के चलते उन्होंने एक ज्वैलर को बाद में होटल में बुलाया। और उन्होंने इस ज्वैलर से अंगूठी खरीदी। तभी से यही समझा जा रहा है कि यह अंगूठी उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर के लिए ही खरीदी है।"​​

​​सूत्र ने यह भी बताया, "इसके बाद जब फिल्म की टीम ने उनसे पूछा कि वह कहाँ चले गए थे, तो आदित्य ने इस बात को रफा-दफा कर दिया।" वहीं ज्वैलरी शॉप से जुड़े एक सूत्र ने इस जानकारी को पुख्ता करते हुए कहा, "अभिनेता स्टोर में भीड़ के चलते प्रवेश नहीं कर सके।"​​ वहीं अभिनेता के वक्ता ने भी डायमंड रिंग के ख़रीदे जाने की बात को पुख्ता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed