फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dial 100 Trailer Manoj Bajpayee, Neena Gupta And Sakshi Tanwar Promise Pacy Thriller

Dial 100: स्टार ऑफ द सीजन बाजपेयी ने फिर पहनी खाकी, इस बार रहस्यमयी महिला के चक्कर में इंस्पेक्टर

Tue, 20 Jul 2021 09:02 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 20 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

ओटीटी पर इस सीजन के फेवरेट कलाकार बन चुके मनोज बाजपेयी को ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 2 से मिली शोहरत को हर ओटीटी भुनाने की फिराक में है।

विज्ञापन
Dial 100 Trailer Manoj Bajpayee, Neena Gupta And Sakshi Tanwar Promise Pacy Thriller
डायल 100 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

ओटीटी पर इस सीजन के फेवरेट कलाकार बन चुके मनोज बाजपेयी को ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 2 से मिली शोहरत को हर ओटीटी भुनाने की फिराक में है। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक फिल्मावली ‘रे’ रिलीज की जिसमें मनोज बाजपेयी और गजराज राव की कहानी ही सबसे ज्यादा चर्चा में रही और अब जी5 मनोज बाजपेयी की एक फिल्म ‘डायल 100’ अगले महीने रिलीज करने जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है और इसमें मनोज बाजपेयीके अलावा नीना गुप्ता और साक्षी तंवर की मौजूदगी ने लोगों में फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


रेंसिल डी'सिल्वा निर्देशित फिल्म ‘डायल 100’ का ट्रेलर पुलिस इमरजेंसी कॉल सेंटर में शुरू होता है, जहां मनोज बाजपेयी के करैक्टर निखिल सूद को एक महिला का फोन आता है। यह महिला बेटे के खोने का शोक मना रही है और अब न्याय पाने के मिशन पर है। इस महिला का किरदार नीना गुप्ता ने निभाया है और ट्रेलर से ये समझ आता है कि नीना गुप्ता का किरदार इस बार वैसा नहीं होने वाला जैसा वह अपनी हाल की फिल्मों में करती रही हैं। साक्षी तंवर फिल्म ‘डायल 100’ में मनोज बाजपेयी की पत्नी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन

Dial 100 Trailer Manoj Bajpayee, Neena Gupta And Sakshi Tanwar Promise Pacy Thriller
डायल 100 - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी नई फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मनोज बाजपेयी कहते हैं, “यह एक अनूठी फिल्म है जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। फिल्म ‘डायल 100’ मेरे लिए एक अनुभव था और मुझे यकीन है कि इसे देखने के बाद दर्शकों को भी ऐसा ही महसूस होगा।" नीना गुप्ता के मुताबिक, उनका करैक्टर कुछ ऐसा है जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है और यह अवसर देने के लिए वह रेंसिल का आभार भी मानती हैं। वह बताती हैं कि भले ही फिल्म केवल एक रात में सामने आती है लेकिन यह एक मनोरंजक थ्रिलर है और इसका प्लॉट ट्विस्ट, ड्रामा, रिवेंज और मर्डर से भरपूर है।

Dial 100 Trailer Manoj Bajpayee, Neena Gupta And Sakshi Tanwar Promise Pacy Thriller
डायल 100 - फोटो : जी5

फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की पत्नी में वाहवाही लूट चुकीं साक्षी तंवर ने फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में सनी देओल की पत्नी का भी रोल निभाया था। अब परदे पर मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाने को लेकर साक्षी तंवर कहती हैं, “मैं रेंसिल सर, मनोज सर और नीना जी के साथ काम करने का मौका पाते ही इसमें कूद पड़ी क्योंकि यह एक ड्रीम टीम है। मैंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और मुझे यकीन है इस नेल-बाइटिंग सस्पेंस थ्रिलर को देखकर दर्शकों को भी अच्छा लगेगा।”

विज्ञापन

Dial 100 Trailer Manoj Bajpayee, Neena Gupta And Sakshi Tanwar Promise Pacy Thriller
डायल 100 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘डायल 100’ के निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा ने फिल्म के बारे में जिक्र चलने पर बताया,“जब हम एक कहानी पर फिल्म बनाते हैं जो सिर्फ एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है तो हमें यह सुनिश्चित करना होता है कि कहानी में कभी भी कोई सुस्त पल न हो। फिल्म ‘डायल 100’ शुरू से अंत तक यही वादा करती है। इसमें हैं, शानदार अभिनय के साथ एक मनोरंजक थ्रिलर, एक आकर्षक कथा और कुछ दमदार क्षण। मुझे खुशी है कि मैं फिल्म ‘डायल 100’  के रूप में यह सब एक साथ लाने में कामयाब हो सका।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed