फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dia mirza wishes step daughter samaira on birthday with emotional heart touching post thank you for opening your heart and home to me

Dia Mirza Rekhi: दीया मिर्जा ने अपनी सौतेली बेटी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा-दिल छू लेने वाला नोट

Wed, 30 Mar 2022 10:29 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
dia mirza wishes step daughter samaira on birthday with emotional heart touching post thank you for opening your heart and home to me
दीया मिर्जा बेटी समायरा - फोटो : insta

दीया मिर्जा की बेटी समायरा आज 13 साल की हो गई हैं और इस मौके पर अभिनेत्री ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए उसको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपके बता दें कि एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पिछले साल मुंबई के बिजनेस मैन वैभव रेखी से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है और समायरा वैभव की पहली पत्नी सुनैना रेखी की बेटी है। दीया मिर्जा ने अपनी पोस्ट के जरिए समायरा को शुक्रिया भी कहा है कि कैसे उनकी बेटी ने परिवार में उनका प्यार के साथ स्वागत किया। अभिनेत्री ने अपनी बेटी के लिए बेहद ही दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। 

विज्ञापन

बेटी के लिए लिखा खास नोट-
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम से बेटी समायरा की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में उनके लिए प्यारा सा नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, 13 वां जन्मदिन मुबारक हो अनमोल गर्ल! मेरे लिए अपना दिल और घर खोलने के लिए धन्यवाद जैसा सिर्फ आप कर सकते थे। आप बहुत खास हैं सैम और मैं अपना बाकी जीवन आपके साथ सीखने और बढ़ने में बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। मैं तुमसे प्यार करती हूं। अपना प्यार और रोशनी फैलाते रहें। फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्रशंसक दीया मिर्जा की तारीफ करते भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसक कर रहे दीया मिर्जा की तारीफ-
एक प्रशंसक ने दीया मिर्जा की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यह एक ब्यूटिफुल जन्मदिन मैसेज है। आप एक ग्रेट मदर हैं मैम। और एक प्यारा परिवार पाकर धन्य हो गया। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, मैं सिर्फ आपकी और वहां की एक आम लड़की की प्रशंसक हूं..मैं आपकी पोस्ट पढ़ती रहती हूं और मैं वास्तव में आपकी और समायरा के बॉन्ड की सराहना करती हूं..!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed