{"_id":"65279f824b4e46ffba0e0f68","slug":"chandu-champion-star-kartik-aaryan-shot-an-eight-minute-single-take-war-sequence-for-kabir-khan-directorial-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक ने शूट किया 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस, बोले- यादगार रहेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandu Champion: चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक ने शूट किया 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस, बोले- यादगार रहेगा
Thu, 12 Oct 2023 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 PM IST
सार
हाल ही में, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उनकी फिल्म के लिए उन्होंने 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
चंदू चैंपियन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर तैयारियां कर रहे हैं। किरदार में ढलने के लिए एक्टर डाइटिंग कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उनकी फिल्म के लिए उन्होंने 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
कार्तिक ने शूट किया 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है। पिछले दिनों शूटिंग पूरी करने की खुशी में अभिनेता को बर्फ में नहाते हुए देखा गया था। अब हाल ही में, कार्तिक ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है, जो अब तक उनके करियर में सबसे खास और यादगार शॉट बन गया है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीर साझा कर फैंस का बढ़ाया उत्साह
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यह 8 मिनट लंबा सिंगल-शॉट युद्ध दृश्य सबसे चुनौतीपूर्ण, शानदार और हां, कठिन था, लेकिन यह मेरे अभिनय करियर का सबसे यादगार शॉट बन गया। मुझे संजोने लायक यादें देने के लिए कबीर सर को धन्यवाद।' कार्तिक के इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कार्तिक फिल्म के साथ जरूर न्याय करेंगे।'
Tiger 3 World Cup 2023: भारत पाकिस्तान मैच में दहाड़ेगा टाइगर, ये ऐसा होगा जो हिंदी सिनेमा में कभी नहीं हुआ

फैंस को है फिल्म का इंतजार
कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी दिखीं। कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स पर्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। बीते महीने इस फिल्म से कार्तिक ने अपना फर्स्ट लुक साझा किया था।