फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza appeal people to wear seat belts after Cyrus Mistry dies in car crash says Teach your children

Dia Mirza: सायरस मिस्त्री के निधन से आहत दीया ने लोगों से की सीट बेल्ट पहनने की अपील, बोलीं- 'जान बचेगी'

Mon, 05 Sep 2022 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Sep 2022 01:27 PM IST
सार

दीया मिर्जा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से गुजारिश की है कि वे कार में यात्रा करते समय सीट बेल्ट जरूर पहनें और अपने बच्चों को भी यह सिखाएं।

विज्ञापन
Dia Mirza appeal people to wear seat belts after Cyrus Mistry dies in car crash says Teach your children
Dia Mirza-Cyrus Mistry - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया है कि मशहूर उद्योगपति कार में पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी था। इस दुनिया से सायरस मिस्त्री का जाना एक बड़ी क्षति है। उनकी मौत के साथ ही सड़क हादसों को लेकर नए सिरे से चिंता शुरू हो गई है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जी भी लोगों को जागरुक करने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से कार यात्रा के दौरान सीट बेल्ट जरूर पहनने की अपील की है। 

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने की गुजारिश
अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, साथ ही वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और लोक हित संबंधी मुद्दों पर खुलकर अपनी आवाज उठाती नजर आती हैं। एक सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री के जान गंवाने के बाद दीया मिर्जा लोगों से कार में बैठने के दौरान सीट बेल्ट पहनने की गुजारिश करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर साझा किया पोस्ट
अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बाकायदा एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं आपसे अपनी सीट बेल्ट पहनने की विनती करती हूं। अपने बच्चों को भी सीट बेल्ट पहनना सिखाएं। इससे जीवन की सुरक्षा होती है।'

विज्ञापन

समर्थन में आए फैंस
दीया मिर्जा के इस पोस्ट पर फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'जो चीजें मायने रखती हैं, उनके लिए सेलेब्स को इसी तरह अपनी आवाज उठानी चाहिए। बहुत शानदार दीया।' एक अन्यू यूजर ने लिखा, 'कोर्स में रोड सेफ्टी एजुकेशन दी जानी चाहिए।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जब आप यात्री सीट पर बैठे हों और कार हाइवे पर हो तब तो खासतौर से सीट बेल्ट पहननी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed