रियल लाइफ फैमिली के साथ कहां चले 'धुरंधर' के एसपी असलम चौधरी'? पठानी सूट में आए नजर; वीडियो वायरल
Sanjay Dutt Viral Video: फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' में संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
विस्तार
एक्टर संजय दत्त इन दिनों फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर सुर्खियों में हैं। आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में वे एसपी चौधरी असलम के किरादर में खूब जमे हैं। उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के जबर्दस्त प्रदर्शन के बीच हाल ही में संजय दत्त को अपने परिवार के साथ देखा गया।
फैमिली के साथ नजर आए संजय दत्त
संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वे अपनी फैमिली के साथ नजर आए हैं। अभिनेता की वाइफ मान्यता दत्त और दोनों बच्चे- इकरा और शाहरान नजर आ रहे हैं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। संजय दत्त ने परिवार के साथ पैप्स को पोज दिए।
Dhurandhar 2 Box Office: 10वें दिन भी सरपट दौड़ी 'धुरंधर 2'; तोड़ डाला 'पुष्पा 2'-'छावा' और 'दंगल' का रिकॉर्ड
स्टाइलिश लुक में नजर आईं मान्यता
वीडियो में संजय दत्त पठानी सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी मान्यता ग्रीन कलर की शाइनिंग वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। हालांकि, संजू बाबा परिवार के साथ किसी इवेंट में गए हैं या यूं ही सिर्फ आउटिंग पर, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। संजय दत्त को परिवार के साथ देख नेटिजंस लिख रहे हैं, 'चौधरी असलम रियल लाइफ फैमिली के साथ'।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'धुरधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आज शनिवार को दसवें दिन फिल्म ने 51.84 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 767.76 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1151.22 करोड़ रुपये हो चुका है।