{"_id":"226408b0-9065-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"dhulia-paid-30-lakh-for-lag-ja-gale-se-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"लग जा गले\" के लिए तिग्मांशु को देने पड़े 30 लाख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
"लग जा गले" के लिए तिग्मांशु को देने पड़े 30 लाख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मकार तिग्माशुं धूलिया की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में लता मंगेशकर के मशहूर गाने 'लग जा गले' के लिए तीस लाख रूपए की भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ी है।
विज्ञापन
धूलिया को यह सुनकर तेज झटका लगा कि 1964 की फिल्म 'वह कौन थी' में मदन मोहन द्वारा संगीतबद्ध गीत 'लग जा गले' की कॉपीराइट के लिए उन्हें 30 लाख देने होंगे। यह गीत लता मंगेशकर ने गाया था।
विज्ञापन
धूलिया ने कहा, "मुझे मदन मोहन के बहुत से गाने पसंद हैं, जिसमें 'लग जा गले' सबसे ऊपर है। अधूरे प्रेम की वेदना को दर्शाने के लिए यह बिल्कुल सटीक गाना है। मैं किसी भी तरह गीत को अपनी फिल्म में शामिल करना चाहता था और मैंने वही किया, भले ही इससे हमारी फिल्म का बजट बिगड़ गया।"
विज्ञापन
वह कहते हैं उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि गीत का कॉपीराइट खरीदना उनके लिए इतना मंहगा साबित होगा। इस नियमों में कुछ ढील देने की जरूरत है।
संगीत कम्पनी 'सारेगामा' के व्यावसायिक प्रमुख, आदर्श गुप्ता कहते हैं, "हमने गीतों की कॉपीराइट के मामले में पहले से ही सब कुछ स्पष्ट कर दिया था। कोई भी निर्माता हमारे गीत खरीद सकता है और जैसे चाहे फिल्म में प्रयोग कर सकता है। लेकिन दूसरी संगीत कम्पनियों के साथ हमारे गीतों को ऑडियो संगीत में प्रयोग नहीं किया जा सकता।"