फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhirajlal Shah passed away due to health illness produced the hero love story of a spy and vijaypath films

Dhirajlal Shah Death: फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन, 'विजयपथ'-'द हीरो' जैसी कई फिल्मों का किया था निर्माण

Mon, 11 Mar 2024 07:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 11 Mar 2024 07:44 PM IST
सार

फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन हो गया है। उन्होंने आज सोमवार, 11 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Dhirajlal Shah passed away due to health illness produced the hero love story of a spy and vijaypath films
धीरजलाल शाह - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन हो गया है। उन्होंने आज सोमवार, 11 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निर्माता के भाई हसमुख ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और उन्होंने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा, 'उन्हें कोविड था, जिसके बाद उनके फेफड़ों में समस्या हो गई। पिछले 20 दिनों में उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।' फिल्म निर्माता का अंतिम संस्कार कल मंगलवार, 12 मार्च को होगा। 

विज्ञापन


इन फिल्मों का किया निर्माण
उनके भाई ने आगे बताया कि निर्माता की किडनी और हृदय प्रभावित हुए थे, जिसके परिणामस्वरूप कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। धीरजलाल शाह ने अक्षय कुमार की हिट खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में प्रस्तुत कीं और अजय देवगन अभिनीत 'विजयपथ' का भी समर्थन किया था। धीरजलाल शाह ने अनिल शर्मा की 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' का भी निर्माण किया, जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया।
विज्ञापन


Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक के साथ 'भूल भुलैया 3' के शूट में शामिल हुईं विद्या-तृप्ति, सेट से साझा किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारों ने जताया शोक
अनिल शर्मा ने धीरजलाल शाह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'वे न केवल एक अच्छे निर्माता थे, बल्कि एक बहुत अच्छे आदमी थे। उन्होंने वीडियो की एक ऐसी दुनिया बनाई थी, जो एक तरह से क्रांतिकारी थी। हम उन्हें याद करेंगे।' वहीं, निर्माता हरीश सुगंध ने कहा, 'उन्होंने शहंशाह के वीडियो अधिकार खरीदे, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई और वह वीडियो किंग बन गए। उनके पास लगभग सभी फिल्मों के अधिकार थे।'

Dhirajlal Shah Death: फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन, 'विजयपथ'-'द हीरो' जैसी कई फिल्मों का किया था निर्माण

धीरजलाल का परिवार
धीरजलाल नानजी शाह अपने पीछे अपनी पत्नी मंजू धीरज शाह और दो बेटियों- शीतल पुनित गोयल और सपना धीरज शाह, बेटे जिमित शाह और बहू पूनम शाह को छोड़ गए। उनके अचानक निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। सभी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
Vande Veeram: मंच पर पहुंचते ही फफक फफक कर रो पड़ी शहीद की बेटी, फिल्म ‘बस्तर’ का गाना वंदे वीरम रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed