फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra's Grandson Karan has footsteps

धर्मेंद्र के नक्शेकदम पर पोता करन भी

Sun, 23 Nov 2014 03:10 PM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra's Grandson Karan has footsteps

बॉलीवुड में स्टार किड्स हमेशा से छाये रहे हैं। अबकी बारी धर्मेंद्र के पोते यानी सनी देओल के बेटे करन की है। जल्द ही करन देओल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। करन अपने दादा को अपना आइडल मानते हैं। सनी के बड़े बेटे करन के डेब्यू वाली ये फिल्म अगले साल जुलाई तक शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


दिलचस्प ये है कि करन के साथ ही उनके छोटे भाई यानी सनी देओल के छोटे बेटे राजबीर भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। राजबीर लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल करन के बारे में ये जरूर कहा जा रहा है कि एक्टिंग को लेकर वह काफी गंभीर हैं।

विज्ञापन

स्टार किड्स की लिस्ट होगी और लम्बी

Dharmendra's Grandson Karan has footsteps

यंग स्टार ब्रिगेड मे करन और राजबीर के अलावा हर्षवर्धन कपूर और आर्यन खान भी जल्दी ही शामिल होने वाले हैं। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर जहां राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जा-साहिबां’ से बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में हैं। वहीं किंग खान की आंखों के तारे आर्यन खान ‘धूम 6’ में नजर आ सकते हैं।

शाहरूख के बेटे अबराम खान ने तो 'हैप्पी न्यू ईयर' की कास्टिंग में थोड़ी देर की एंट्री से ही अपनी फैन फॉलोइंग बना ली है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी आने वाले साल में डेब्यू कर सकती हैं। वहीं गोविंदा की बेटी नर्मदा भी ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ में नजर आयेंगी।

इस ब्रिगेड में जल्द ही सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का नाम भी जुड़ सकता है। हाल ही में 'हैप्पी एंडिंग' की स्क्रीनिंग के मौके पर जब सैफ और करीना के साथ इब्राहिम भी दिखे। इब्राहिम बिलकुल अपने पापा की फोटोकॉपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed