{"_id":"6a08716a259d1ffc3c0ed616","slug":"dhamaal-4-and-welcome-to-the-jungle-box-office-clash-averted-ajay-devgn-pushes-his-film-release-ahead-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धमाल 4' और 'वेलकम टू द जंगल' के बीच नहीं होगा क्लैश; अब इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धमाल 4' और 'वेलकम टू द जंगल' के बीच नहीं होगा क्लैश; अब इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म
Sat, 16 May 2026 07:00 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 16 May 2026 07:00 PM IST
सार
Dhamaal 4 And Welcome To The Jungle: अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों का पहले बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला था। हालांकि यह क्लैश अब टल गया है। 'धमाल 4' की रिलीज डेट बदल गई है।
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल, धमाल 4
- फोटो : आईएमडीबी, इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' और अक्षय कुमार की अदाकारी वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का अब बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं होगा। खबर है कि अजय देवगन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल ली है। बताया जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लैश को लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद बड़ा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
आपसी सहमति से लिया फैसला
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' पहले तीन जुलाई को रिलीज होने वाली थी। अब अभिनेता ने इसे 17 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं अब ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को रिलीज होगी। खबर है कि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने आपस में बात की और दोनों ने आपसी सहमति से फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला किया।

वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट
‘वेलकम टू द जंगल’ एक बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
‘वेलकम टू द जंगल’ एक बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
प्रीति जिंटा की इन बातों से प्रभावित हैं सोनम बाजवा, अभिनेत्री की तारीफ की; उनकी टीम को लेकर कही ये बात
धमाल 4
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट
वहीं दूसरी ओर ‘धमाल 4’ में भी जबरदस्त कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार फिर से अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं और इसे टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।