Dhamaal 4: अजय देवगन ने खेला वीडियो गेम, रितेश देशमुख ने बंपर कार में बैठकर की खूब मस्ती; देखें वायरल वीडियो
Dhamaal 4 Star Cast Viral Video: ‘धमाल 4’ से जुड़े सितारे इन दिनों इस कॉमेडी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा फिल्म के कई स्टार्स का मस्ती अंदाज देखने को मिला। जानिए, कहां धमाल करते दिखे ये सितारे।
विस्तार
अजय देवगन कुछ बच्चों के साथ एक एम्यूजमेंट पार्क में वीडियो गेम खेलते नजर आए, इसमें उनका साथ रितेश देशमुख, रवि किशन भी दे रहे थे। इसके बाद सभी को बच्चों के साथ ही बंपर कार में बैठे देखा गया। यह गेम भी सभी एक्टर्स ने एंज्वॉय किया। यहां देखिए, फिल्म ‘धमाल 4’ की स्टार कास्ट के मस्ती भरे अंदाज वाले वीडियो।
बच्चों की तरह खुश नजर आए सभी सितारे
एम्यूजमेंट पार्क में बच्चों के साथ अलग-अलग गेम खेलते हुए ‘धमाल 4’ के एक्टर्स भी बच्चे बन गए थे। सभी के चेहरे पर गेम खेलते हुए खुशी साफ झलक रही थी। अजय देवगन को भी इस मौके पर खूब हंसते-मुस्कुराते देखा गया, जबकि वह अधिकतर समय गंभीर बने रहते हैं। रवि किशन भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे, वह एम्यूजमेंट पार्क में गेम खेलकर काफी खुश थे।
फैंस के साथ क्लिक करवाई फोटो
आगे ‘धमाल 4’ के कलाकारों ने नन्हे फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाईं। इस तरह का प्रमोशन स्टार्स ने पहले शायद ही कभी किया हो। जहां उन्हें खुद भी मस्ती-मजाक करने का भरपूर मौका मिला हो।
View this post on Instagram
अजय देवगन स्टारर इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं। इसमें रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा पुरानी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म में रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।