फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhairya Karwa wedding with mystery girl in jaipur was co star of Deepika Padukone in film Gehraiyaan pic viral

Dhairya Karwa: दीपिका पादुकोण के को-स्टार धैर्य करवा ने गुपचुप रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

Tue, 08 Apr 2025 11:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 08 Apr 2025 11:30 AM IST
सार

Dhairya Karwa Wedding: धैर्य करवा की शादी जयपुर में हुई और यह एक प्राइवेट इवेंट था, जिसमें कपल के केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Dhairya Karwa wedding with mystery girl in jaipur was co star of Deepika Padukone in film Gehraiyaan pic viral
धैर्य करवा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhairyakarwa

विस्तार

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' में उनके पति की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता धैर्य करवा ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अभिनेता की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसमें वह अपनी दुल्हन के साथ मंडप में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता जगा दी है, लेकिन धैर्य के साथी की पहचान गुप्त रखी गई है, जिसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विवरण सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी जयपुर में हुई और यह एक निजी समारोह था, जिसमें केवल जोड़े के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। वायरल हो रही तस्वीर में धैर्य शाही हाथीदांत रंग की शेरवानी पहने हुए हैं। उनकी दुल्हन ने पारंपरिक लाल लहंगा पहना हुआ है, जो उनके साथ पूरी तरह मेल खा रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



L2 Empuraan: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी ‘एल 2 एम्पुरान’, सिर्फ नौ दिनों में बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने अभिनेता को दी बधाई
इंस्टाग्राम पर एक फोटोग्राफर द्वारा फोटो साझा किए जाने के तुरंत बाद कई प्रशंसकों ने नवविवाहित कपल को बधाई दी। अभिनेता अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं करते हैं और अपनी शादी की खबर भी उन्होंने गुप्त रखी है। असल में वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
Hrithik Roshan: इस साउथ निर्देशक के साथ पर्दे धमाल मचाने की तैयारी में ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

विज्ञापन

धैर्य की फिल्में
धैर्य 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'अपूर्वा' और '83' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2019 में 'मेड इन हेवन' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था और करण जौहर की 'ग्यारह ग्यारह' में भी देखे गए, जो 2024 में रिलीज हुई थी। इस बीच, उन्होंने अभी तक अपनी किसी आगामी परियोजना की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed