फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlal L2 Empuraan Become Highest Grossing Malayalam Film In Only Nine Days

L2 Empuraan: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी ‘एल 2 एम्पुरान’, सिर्फ नौ दिनों में बनाया रिकॉर्ड

Tue, 08 Apr 2025 10:49 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 08 Apr 2025 10:49 AM IST
सार

L2 Empuraan Collection: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब फिल्म ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Mohanlal L2 Empuraan Become Highest Grossing Malayalam Film In Only Nine Days
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की हालिया रिलीज फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब ये फिल्म मलयालम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने सिर्फ नौ दिनों में ही मलयालम की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

‘मंजुम्मेल बॉयज’ को छोड़ा पीछे
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ अब तक दुनियाभर में 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है और अभी भी सिनेमाघरों में शानदार तरीके से चल रही है। इससे पहले चिदंबरम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने दुनियाभर में कुल 241 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जिसे ‘एल 2 एम्पुरान’ ने अपनी रिलीज के सिर्फ नौ दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun Birthday: बच्चों और परिवार के साथ अल्लू अर्जुन ने मनाया अपना जन्मदिन, पत्नी ने दिखाई जश्न की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म
यही नहीं मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एल 2 एम्पुरान’ भारत में अब तक 106 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इससे आगे अब सिर्फ ‘अदुजीविथम’ (167.50 करोड़) और ‘2018’ (110.50 करोड़ रुपये) ही हैं। जिस रफ्तार से ‘एल 2 एम्पुरान’ सिनेमाघरों में चल रही है, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही ‘2018’ को भी पीछे छोड़ देगी। वहीं ‘एल 2 एम्पुरान’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के मामले में भी तीसरे नंबर पर है। उससे आगे अब सिर्फ विक्की कौशल की ‘छावा’ और अभिनेता वेंकटेश की ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ ही हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: इस साउथ निर्देशक के साथ पर्दे धमाल मचाने की तैयारी में ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

विवादों में भी घिर चुकी है फिल्म
पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित ‘एल 2 एम्पुरान’ विवादों में भी फंस चुकी है। हालांकि, इससे फिल्म की कमाई पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा है। इस फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा मंजू वॉरियर, सूरज वासुदेवन और टोविनो थामस जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed