{"_id":"5f5f7ca9fc7b213d722b698e","slug":"devaraj-reddy-and-sai-krishna-reddy-arrested-in-the-death-case-of-actor-sravani","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलुगु अभिनेत्री श्रावणी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तेलुगु अभिनेत्री श्रावणी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार
Mon, 14 Sep 2020 07:52 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 14 Sep 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
तेलुगू अभिनेत्री श्रावणी
- फोटो : Social Media
तेलुगु टीवी अभिनेत्री श्रावणी की आत्महत्या मामले में देवराज रेड्डी और साई कृष्णा रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी देवराज और साई रेड्डी को गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को साई और देवराज द्वारा श्रावणी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ऑडियो कॉल और वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
आत्महत्या मामले के तीसरा आरोपी 'आरएक्स 100' फिल्म के निर्माता अशोक रेड्डी फरार है। मुख्य रूप से देवराज के शादी से इनकार करने और साई द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण ही श्रावणी ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
नौ सितंबर को अभिनेत्री श्रावणी की आत्महत्या की खबर आई। इसके बाद उनके फैंस और सहयोगी सितारे दुख में डूब गए। अभिनेत्री के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि देवराज रेड्डी द्वारा उत्पीड़न की वजह से श्रावणी ने आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि देवराज ने श्रावणी को परेशान किया, जिसके अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्रावणी पिछले करीब आठ सालों से तेलुगु कार्यक्रमों में अभिनय कर रही थीं। श्रावणी की हिट लिस्ट में 'मौनरागम' और 'मनसु ममता' जैसे कई धारावाहिक शामिल थे। श्रावणी इस समय 'मानसू ममता' सीरियल में नजर आ रही थीं। आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली श्रावणी आठ साल पहले परिवार के साथ हैदराबाद आई थीं और इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम करना शुरू किया था।