{"_id":"584156304f1c1bb61fde8328","slug":"demonetization-mahesh-bhatt-lashes-out-at-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महेश भट्ट ने किया नोटबंदी पर तीखा हमला, बताया बकवास कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश भट्ट ने किया नोटबंदी पर तीखा हमला, बताया बकवास कदम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
mahesh bhatt
- फोटो : self
फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने नोटबंदी के फैसले को बकवास बताया है। उन्होंने कि इससे देश का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। ज्यादातर कलाकारों ने इसे देशहित में ही लिया गया फैसला बताया था। लेकिन अब महेश भट्ट ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले को लोगों के लिए समस्याएं खड़ा करने वाला बकवास फैसला बताया।
विज्ञापन
महेश भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि इससे काला धन आएगा या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन इसकी वजह से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
महेश भट्ट एक कार्यक्रम में भाग लेने इलाहाबाद पहुंचे थे और यहां वो जमकर बरसे और कहा कि नोटबंदी की कहानी परियों की कहानी जैसी है इससे काला धन बाहर आए ना आए लेकिन जनता को नुकसान और परेशानी हो रही है।
Trending Videos
नोटबंदी पर ये क्या बोल गए फिल्ममेकर महेश भट्ट
मोदी सरकार को ललकारते हुए उन्होंने कहा कि पचास दिन का समय दिया गया है और अगर उसके बाद भी कुछ ठीक नहीं हुआ तो वो चुप नहीं बैठेंगे, वो भी मुंह में जुबान रखते हैं। कुछ परिणाम ना आने पर इसका जवाब सरकार को अगले चुनावों में मिल जाएगा।
इतना ही नहीं महेश भट्ट ने कहा कि अपनी अगली फिल्म वो नोटबंदी को लेकर ही बनाएंगे। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब महेश भट्ट ने आम मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की हो। इससे पहले भी वो इस तरह के मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं।
इतना ही नहीं महेश भट्ट ने कहा कि अपनी अगली फिल्म वो नोटबंदी को लेकर ही बनाएंगे। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब महेश भट्ट ने आम मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की हो। इससे पहले भी वो इस तरह के मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं।