फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi High Court Rejects Sushil Ansal Plea Seeking Stay On Netflix Series Trial By Fire On Uphaar Tragedy

Trial By Fire: नहीं लगेगी 'ट्रायल बाई फायर' पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की सुशील अंसल की मांग

Fri, 13 Jan 2023 02:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Jan 2023 02:07 PM IST
सार

यह वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर: द ट्रेजिक टेल ऑफ द उपहार फायर ट्रेजडी' किताब पर आधारित है। इस किताब को शेखर कृष्णमूर्ति और नीलम कृष्णमूर्ति ने लिखा है।

विज्ञापन
Delhi High Court Rejects Sushil Ansal Plea Seeking Stay On Netflix Series Trial By Fire On Uphaar Tragedy
राजश्री देशपांडे और अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर बनी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ट्रायल बाई फायर' पर रोक नहीं लगेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबारी सुशील अंसल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस सीरीज की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी। बता दें कि यह सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में अभय देओल और राजश्री देशपांडे लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने अपने फैसले में सुशील अंसल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। यह वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर: द ट्रेजिक टेल ऑफ द उपहार फायर ट्रेजडी' किताब पर आधारित है। इस किताब को शेखर कृष्णमूर्ति और नीलम कृष्णमूर्ति ने लिखा है। इन्होंने इस त्रासदी में अपने दो बच्चों को खो दिया था। अब इस किताब पर वेब सीरीज बनी है। सुशील अंसल ने इस वेब सीरीज के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा और आगे के प्रकाशन और प्रसार पर रोक लगाने के लिए एक मुकदमा दायर किया था।
Kuttey Review: नोटबंदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करती ‘कुत्ते’, सेंसर बोर्ड को समझ ही नहीं आई फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि उपहार अग्निकांड एक ऐसी त्रासदी है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर मीडिया में हमेशा से कवरेज होती रही है। सभी तथ्य सार्वजनिक हैं। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं है।
Rayya Labib: दूल्हा ढूंढने पाकिस्तान जाएंगी रय्या लबीब? चल रही शादी की तैयारी!

विज्ञापन

बता दें कि उपहार सिनेमा में वर्ष 13 जून 1997 को बॉर्डर फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 59 लोगों की जान चली गई थी। साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार मामले का फैसला किया और अब 83 वर्षीय सुशील अंसल और उनके भाई गोपाल अंसल  को 30-30 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट ने तब सुशील अंसल के जेल में बिताए समय पर विचार करते हुए रिहा कर दिया था। अंसल ब्रदर्स और दो अन्य को बाद में उपहार सिनेमा फायर ट्रायल से संबंधित सबूतों के साथ छेड़छाड़ का दोषी ठहराया गया था।
Farzi Trailer Out: सामने आया फर्जी का असली ट्रेलर, दमदार एक्शन में दिखे शाहिद कपूर

आज नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर सीरीज के रिलीज होने की जानकारी फैंस से साझा की है। सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमा हादसे ने इस परिवार की कहानी सिर्फ एक दोपहर में बदल दी। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। क्या न्याय हुआ?'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed