फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Tv channel signs on Mumbai based Turkish Iranian origin actor Rayya Labib for a Swayamvar show

Rayya Labib: दूल्हा ढूंढने पाकिस्तान जाएंगी रय्या लबीब? चल रही शादी की तैयारी!

Fri, 13 Jan 2023 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Jan 2023 01:37 PM IST
सार

रय्या लबीब जल्द ही पाकिस्तानी रियलिटी शो में नजर आएंगी, जहां वह अपना जीवनसाथी चुनेंगी।

विज्ञापन
Pakistani Tv channel signs on Mumbai based Turkish Iranian origin actor Rayya Labib for a Swayamvar show
Rayya Labib - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रय्या लबीब घर बसाने की तैयारी में हैं। अब आपके दिमाग में सवाल आया होगा कि दूल्हा कौन है? तो बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस को दूल्हा नहीं मिला है। हालांकि, जल्द ही उनकी यह खोज पूरी होने वाली है। एक्ट्रेस को हाल ही में पाकिस्तान के एक टॉप रेटिंग टीवी चैनल ने अपने स्वयंवर शो के लिए साइन किया है। इस शो में रय्या अपनी पसंद का जीवनसाथी तलाशेंगी और उसके साथ शादी रचाएंगी। बता दें कि रय्या तुर्की-ईरानी मूल की अभिनेत्री हैं। हालांकि, फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। 

विज्ञापन


रय्या का जन्म असम में हुआ और परवरिश भी यहीं हुई। इसके बाद एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गईं। मगर, रय्या के परदादा-दादी तुर्किश-ईरानी मूल के हैं। रय्या हबीब के मैनेजमेंट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 'रय्या जल्द ही रियलिटी शो में नजर आएंगी, जहां वह अपना जीवनसाथी चुनेंगी।' रय्या का यह भी कहना है कि अगर उन्हें अपनी पसंद का दूल्हा मिल जाता है तो ऑन-स्क्रीन शादी करने में भी उन्हें कोई एतराज नहीं। लेकिन, साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आखिरकार यह एक शो है। 
विज्ञापन

Madan Puri: बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन


चैनल से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक यह शो दुनियाभर के प्रतिभागियों के लिए खुला है। एलिजिबल पुरुषों को इस शो में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतिभागियों का प्री-सलेक्शन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतियोगियों और फाइनलिस्ट को चैनल की तरफ से दुबई भेजा जाएगा। दुबई में ही शो को एक आलीशान होटल के में खास सेट लगाकर शूट किया जाएगा। 
Kuttey Review: नोटबंदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करती ‘कुत्ते’, सेंसर बोर्ड को समझ ही नहीं आई फिल्म

शो में रय्या लबीब रोमांस करती भी नजर आएंगी। यह शो अगले दो महीनों में प्रसारित होगा। रय्या ने शो की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, इस टीवी रियलिटी शो का नाम और टाइटल अभी सामने नहीं आया है। चैनल की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल इसे 'रय्या लबीब का स्वयंवर' कहा जा रहा है।
RRR: कभी लड़खड़ाए घुटने तो कभी राम चरण- Jr NTR को लगीं चोटें, 65 दिन की कड़ी मेहनत का नतीजा है ‘नाटू-नाटू’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed