फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi HC Dismisses Sushant Singh Rajput's Father's Petition Against The Proposed Movies Being Made

फैसला: सुशांत पर बनने वाली फिल्म के प्रतिबंध की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज

Thu, 10 Jun 2021 10:54 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

  • दिल्ली हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका की खारिज।
  • सुशांत सिंह राजपूत के ऊपर बन रही फिल्म पर पिता ने रोक लगाने की मांग की थी।
  • 11 जून को रिलीज होने वाली है सुशांत पर बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस'।

विज्ञापन
Delhi HC Dismisses Sushant Singh Rajput's Father's Petition Against The Proposed Movies Being Made
सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म न्याय का पोस्टर - फोटो : Twitter

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था, जिससे आज भी लोग उबर नहीं पाए हैं। अभिनेता की जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम 'न्याय: द जस्टिस' है। लेकिन ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के ऊपर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में अभिनेता के पिता ने किसी को भी फिल्म में उनके बेटे का नाम अथवा इससे मिलते जुलते नाम के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया गया था। अब इस पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन

 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ की रिलीज पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की उस याचिका पर फैसला सुनाया गया, जिसमें उन्होंने सुशांत की लाइफ पर बनने वाली चार फिल्मों के निर्माण और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इन फिल्मों में 'न्याय: द जस्टिस', 'सुसाइड ऑर मर्डर: ए स्टार वाज लॉस्ट', 'शशांक' और एक अनाम फिल्म शामिल है। सुबह 10:30 बजे जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने इस पर फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जून को हुई थी सुनवाई
2 जून को, दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केके सिंह की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और निर्माताओं और निर्देशक से कहा था कि जब तक अदालत अपना फैसला नहीं सुनाती, तब तक फिल्म को रिलीज न करें। इस बारे में न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा था कि अदालत 11 जून से पहले फैसला सुनाएगी, लेकिन अगर वह ऐसा करने में असमर्थ है, तो फिल्म की रिलीज रोक दी जाएगी।

11 जून है फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर लाल ने कहा कि फिल्म का हर स्तर पर प्रचार किया गया है और वह इसे वापस लेने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दे पाएंगे। बता दें, फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज डेट 11 जून है। कोर्ट का फैसला आने के बाद फिल्म रिलीज की जा सकती है।

दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। फिल्म में टीवी एक्टर जुबैर खान सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित किरदार की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका में होंगी। तो वहीं शक्ति कपूर इस फिल्म में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चीफ राकेश अस्थाना का किरदार निभाएंगे।


गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाये गए थे। जिसके बाद इस मामले की सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच जारी है। सुशांत केस में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। अभी भी इस केस की जांच चल रही है और आएदिन कोई न कोई खुलासे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed