फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone to star opposite Shah Rukh Khan

फिल्मों और फीस के साथ अफवाहों में भी सबसे ऊपर हैं दीपिका

Sun, 07 Aug 2016 01:12 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 07 Aug 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone to star opposite Shah Rukh Khan

पिछले साल पीकू और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से दीपिका पादुकोण ने साबित किया था कि नं.1 के ताज पर उनका दावा है। इस बीच पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ जोड़ी के बावजूद उनकी तमाशा बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी, मगर इससे कामयाब छवि पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन


दीपिका ने सफलताओं के बाद हॉलीवुड का रास्ता पकड़ लिया और एक ऐसी फिल्म की, जिसके ट्रेलर ने उनके प्रशंसकों को निराश किया। उधर, रणवीर सिंह के साथ उनके संबंधों पर भी सबकी नजरें बनी रहीं। दोनों सितारे अवार्ड समारोहों में साथ दिखे, खुल कर एक-दूसरे के लिए प्यार जताया।
विज्ञापन


इस बीच दीपिका के साथ एक हादसा यह हुआ कि उम्मीद के मुताबिक उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला और वह उनकी प्रतिद्वंद्वि कंगना रनौट के खाते में गया। दीपिका के दिल पर यह बड़ी चोट थी। बीते चार-पांच महीनों में तस्वीर बदली है और अपने काम की वजह से तारीफ पाने वाली दीपिका अफवाहों में सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका से जान-बूझकर ये कराया जा रहा है!

Deepika Padukone to star opposite Shah Rukh Khan
दीपिका के बारे में एक के एक बाद कई अपुष्ट बातें आईं, जो गॉसिप कहलाती हैं। जिस तरह से हर दिन ये बातें आ रही हैं, उसने फिलहाल दीपिका को अफवाहों के मामले में नंबर 1 बना दिया है। सवाल यह है कि क्या दीपिका खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं क्योंकि उनके खाते में एक भी फिल्म नहीं है।

क्या यह सारी कवायद सिर्फ खबरों में बने रहने की है, जैसा कभी-कभी सितारों को करना पड़ता है और जैसा कि उनका पीआर संभालने वाले यह सब कराते हैं? एक नजर डालते हैं पिछले कुछ महीनों से दीपिका को लेकर मीडिया में हो रही ऐसी चर्चाओं पर, जिससे उन्हें करिअर में कोई लाभ नहीं मिलेगा और न उनकी छवि चमकेगी...

दीपिका, सगाई हुई या नहीं हुई

Deepika Padukone to star opposite Shah Rukh Khan

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की सगाई की चर्चाएं लंबे समय से होती रहीं। बाजीराव-मस्तानी की सफलता के बाद कहा गया कि उन्होंने सगाई कर ली। पता चला कि रणवीर के माता-पिता दीपिका के माता-पिता से मिले और रिश्ता तय हो गया।

एक बार कहा गया कि मुंबई हवाई अड्डे पर दीपिका को रिसीव करने आए रणवीर के कार ड्राइवर ने उन्हें ‘भाभी’ कहा। जब पानी सिर के ऊपर से गुजरा तो दीपिका ने एक फैशन ईवेंट में मीडिया से कहा कि न तो मेरी सगाई हुई है, न शादी कर रही हूं और न प्रेग्नेंट हूं। सुर्खियां बनीं कि दीपिका के प्रेग्नेंट शब्द इस्तेमाल करने से करीना कपूर उनसे नाराज हो गईं क्योंकि वह इन दिनों गर्भवती हैं।

शाहरुख के साथ फिर बनेगी जोड़ी

Deepika Padukone to star opposite Shah Rukh Khan

जब से शाहरुख खान ने स्वीकार किया कि वह निर्देशक आनंद एल.राय की अगली फिल्म में बौना बनने जा रहे हैं तब से कई हीरोइनों का नाम नायिका की दौड़ में शामिल हो गया। न तो आनंद ने पुष्टि की और न शाहरुख ने। मगर कंगना, कैटरीना से लेकर दीपिका का नाम बार-बार आया। इधर फिर कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि दीपिका का नाम फाइनल हो चुका है। दीपिका पहले भी शाहरुख के साथ कामयाब जोड़ी के रूप में फिल्मों में आ चुकी हैं, परंतु जब तक निर्देशक घोषणा न करें बार-बार नाम उछाले जाने का कोई मतलब नहीं निकलता।

गोलियों की रासलीलाः राम-लीला और बाजीराव मस्तानी के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली मेवाड़ की रानी पद्मावती पर फिल्म बना रहे हैं। भंसाली ने स्टारकास्ट के बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है मगर चर्चा रणवीर-दीपिका के नाम की है। इसे लेकर लगातार खबरें बनीं कि दीपिका कहानी के तीसरे प्रमुख किरदार राजा रतन सिंह की कास्टिंग से नाखुश हैं। वह बड़ा सितारा चाहती हैं और शाहरुख-ऋतिक-शाहिद जैसे नाम उछले हैं। दीपिका की नाखुशी की खबरों के बीच आया कि उन्होंने अभी तो फिल्म साइन ही नहीं की। तब इस हल्ले क्या मतलब है?

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन दीपिका!

Deepika Padukone to star opposite Shah Rukh Khan
नंबर एक की दौड़ में सबसे ज्यादा फीस की खबर मायने रखती है। खबर आई कि दीपिका पद्मावती के लिए मोटी रकम मांग रही हैं। फिर खंडन हुआ। अब कहा जा रहा है कि भंसाली ने दीपिका को 11 करोड़ रुपये की फीस देने पर सहमति जताई है।

वैसे कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि भंसाली इस बात के मीडिया में आने से बहुत नाराज हैं और उन्होंने दीपिका से साफ कहा है कि वह इन बातों को सार्वजनिक होने से रोकें। असल में यह खबर दीपिका को मानसिक रूप से सुकून देगी कि उनके सबसे महंगी हीरोइन बनने से प्रतिद्वंद्वियों की नींद उड़ जाएगी।

सलमान के साथ 'ट्यूबलाइट' में!

Deepika Padukone to star opposite Shah Rukh Khan

पद्मावती और शाहरुख के साथ फिल्म करने की चर्चाओं के बीच दीपिका कैंप ने उनके सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट में काम करने की खबरें उड़ाई हैं। बीते शुक्रवार को एक शूटिंग के दौरान सलमान के दीपिका के पास जाकर मिलने की चर्चाओं को काफी पब्लिसिटी मिली। सवाल यह है कि अगर दीपिका पद्मावती की शूटिंग के लिए 200 दिन भंसाली को देंगी तो शाहरुख-सलमान की फिल्में कब करेंगी? ट्यूबलाइट की टीम लद्दाख पहुंच चुकी है।

कुछ स्पेशल अपीयरेंस
दो महीने पहले हॉलीवुड से लौटते हुए दीपिका रणवीर सिंह से मिलने उनकी फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग लोकेशन स्पेन पहुंचीं और खबर आई कि वह फिल्म में आइटम डांस कर रही हैं। इसी तरह जब वह अपने दोस्त दिनेश विजन की फिल्म राब्ता के सेट पर गईं तो खबर उड़ी कि वह इसमें स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed