फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone talks about my choice video

इस विवादास्पद मामले में दीपिका को देनी ही पड़ी सफाई

Thu, 07 May 2015 10:59 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone talks about my choice video

'माय चॉइस' वीडियो के लिए रातो-रात पब्लिसिटी बटोरने वाली दीपिका पादुकोण को अब इस मामले में अपनी तरफ से सफाई देनी पड़ रही है।

विज्ञापन


इस वीडियो के आने के बाद इस पर इतने सवाल खड़े हो गए हैं कि वीडियो की एक-एक लाइन को मुद्दा बनाया जा रहा है। यहाँ तक कि खुद दीपिका के साथ की अभिनेत्रियां उनके इस वीडियो से खुश नहीं हैं।

हालाँकि 'माई च्वॉइस' निर्माताओं ने इसे 'वुमन इम्पॉवरमेंट' का नाम दिया है। लेकिन इस वुमन एम्पावरमेंट वीडियो से खुद महिलाऐं भी सहमत नहीं हैं।

वीडियो पर खड़े किये गए सवालों में एक सवाल यह भी है कि 'क्या वीडियो विवाह में धोखे को बढ़ावा नहीं देती?'इस मामले को लेकर अब ऐसी नौबत आ गई कि दीपिका पादुकोण को आखिरकार सफाई देनी ही पड़ गई।
विज्ञापन


जानिए दीपिका ने क्या कहा?

deepika padukone talks about my choice video

अब इसकी सफाई में दीपिका ने बयान दिया है कि उनका इरादा लघु फिल्म के माध्यम से रिश्ते में बेवफाई को बढ़ावा देने का कभी नहीं था।​

उन्होंने कहा​, "मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मुझे परेशान नहीं करतीं। लेकिन यह जान कर थोड़ी निराशा हुई कि कुछ पंक्तियों को संदर्भ से अलग ले लिया गया और बढ़ा​ ​चढ़ाकर व्यापार की गई तथा हमने उस बिंदु को नजरअंदाज कर दिया जिसे फिल्म के जरिये बताने का प्रयास किया गया।​"

दीपिका ने पीटीआई भाषा से कहा कि उन पर बेवफाई का समर्थन करने का आरोप भी लगा। विवाह की संस्था को बेहद पवित्र और ईमानदार बताते हुए दीपिका ने कहा कि वह कभी भी कदाचार का समर्थन नहीं कर सकतीं।​"​​​

​उन्होंने कहा​, "मैंने कभी भी बेवफाई का पक्ष नहीं लिया। मैं जानती हूं कि विवाह नामक संस्था का मेरे लिए क्या मतलब है। यह अत्यंत पवित्र और ईमानदार है। मैं उन लोगों में से हूं जो वफदार, ईमानदार और भरोसेमंद होने में विश्वास रखते हैं।

यह एक एेसी संस्था है जिसमें मैं पूरी तरह विश्वास करती हूं। मैं किसी का बचाव नहीं कर रही लेकिन हो सकता है कि वह लोग अपनी जगह सही हों जिनके लिए यह एक मुद्दा है।​"

दीपिका ने कहा​, "पर मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं बेवफाई का पक्ष नहीं लेती।​"​​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed