फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Reacts To Spirit Producers Claims About Her Exit Likes Viral Post Calling It Male Ego

'स्पिरिट' विवाद में निर्माता के दावों पर दीपिका ने दी प्रतिक्रिया, वायरल पोस्ट में पुरुषों के अहंकार पर तंज

Sat, 22 Aug 2026 10:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 10:00 AM IST
सार

Deepika Padukone: ऐसा लगता है कि दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' से उनके बाहर होने को लेकर हुए हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। प्रणय रेड्डी वांगा के 10 प्रतिशत मुनाफा की मांग वाले दावों के बाद, अभिनेत्री ने इशारों-इशारों में अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Deepika Padukone Reacts To Spirit Producers Claims About Her Exit Likes Viral Post Calling It Male Ego
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। मगर इससे जुड़ा विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। उस समय दीपिका के बाहर निकलने और उससे जुड़ी खबरों ने काफी चर्चा बटोरीं थीं। 
विज्ञापन

यह मुद्दा अब फिर से सुर्खियों में आया, जब निर्देशक वांगा के भाई ने दावा किया कि दीपिका के बाहर निकलने की वजह उनकी 10 प्रतिशत फायदे की मांग को न मानना था। इसके बाद, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दोनों प्रणय वांगा के बयान पर सवाल उठाए गए। दीपिका ने इसका समर्थन किया है।
विज्ञापन


क्या दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' के मुनाफे में मांगा था हिस्सा? संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने लगाए ऐसे आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone Reacts To Spirit Producers Claims About Her Exit Likes Viral Post Calling It Male Ego
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर ने क्या सवाल उठाया?
शुक्रवार को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक लंबा नोट शेयर किया। प्रणय वांगा के हालिया बयान का जिक्र करते हुए पोस्ट में लिखा गया 'संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय का दावा है कि दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' के फायदे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी। मैं बस सोच रही हूं, क्या हम भूल गए हैं कि पुरुष अभिनेता वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं? जब कोई महिला ऐसा करती है, तो यह खबर क्यों बन जाती है?' 
पोस्ट में यूजर ने उस दोहरे मापदंड पर सवाल उठाया गया। पोस्ट में आगे लिखा गया 'एक महिला ने डील ठुकरा दी, और महिला-विरोधी सोच एक महिला के 'ना' को बर्दाश्त नहीं कर पाई।'



दीपिका ने दी प्रतिक्रिया
दीपिका पादुकोण ने पोस्ट को लाइक करके अपना समर्थन दिखाया। शनिवार सुबह तक, 12 घंटों में पोस्ट को 8 हजार से ज्यादा लाइक्स और लगभग 2 हजार रीपोस्ट और शेयर मिले, जिससे दीपिका के कई फैंस का समर्थन जाहिर हुआ।

प्रणय ने दीपिका पर क्या आरोप लगाए?
  • प्रणय के अनुसार, संदीप लगभग डेढ़ साल से दीपिका पादुकोण के संपर्क में थे और उन्हें कास्ट करना चाहते थे।
  • बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेस की सफलता ने उन्हें कई शर्तों पर बातचीत करने की स्थिति में ला दिया था। 
  • उन्होंने फिल्म के मुनाफे का 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा। 
  • इसके तुरंत बाद, बात हद से आगे बढ़ गई। 
  • वह कुछ भी मांग सकती हैं। अगर हम देने को तैयार हों, तो दे सकते हैं।
  • मगर हमारे लिए बजट का हिसाब-किताब भी सही बैठना चाहिए। 
  • हमें लगा कि यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इसीलिए हमने दूसरे विकल्पों के बारे में सोचा।

Deepika Padukone Reacts To Spirit Producers Claims About Her Exit Likes Viral Post Calling It Male Ego
दीपिका पादुकोण, प्रणय रेड्डी वांगा - फोटो : एक्स
क्या है 'स्पिरिट' का विवाद?
फिल्म से दीपिका के हटने पर ऑनलाइन काफी विवाद हुआ था, क्योंकि एक्ट्रेस ने आठ घंटे के काम के शेड्यूल की मांग की थी। एक्ट्रेस ने पिछले साल इस मुद्दे पर बात करते हुए सवाल उठाया था कि जब पुरुष सुपरस्टार उतने ही घंटे काम कर सकते हैं और अपने शेड्यूल को सिर्फ कामकाजी दिनों (वीकडेज) तक सीमित रख सकते हैं, तो महिला कलाकार ऐसी मांगें क्यों नहीं कर सकतीं।
'स्पिरिट' मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed