फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone, ranveer singh, arjun kapoor

2014 में भी इतना कैसे कमाएंगी दीपिका?

Sun, 12 Jan 2014 07:47 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sun, 12 Jan 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone, ranveer singh, arjun kapoor

ऐसा कहा जा सकता है कि नया साल भी दीपिका के नाम ही होगा। 2013 में दीपिका ने रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चैन्नई एक्सप्रेस और राम-लीला जैसी चार सुपर हिट फिल्में दीं। ये सभी फिल्में हंडे्रेड करोड़ क्लब वाली हैं।

विज्ञापन


2014 में भी उनके खाते में कुछ ऐसी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती हैं। खास बात यह है कि इस साल उन्हें उन सितारों की फिल्मों में काम करने का मौका मिल सकता है, जिनके साथ वे काम करने के लिए जाने कब से विश कर रही हैं।
विज्ञापन


दीपिका ने अब तक आमिर खान, रितिक रोशन और सलमान की फिल्मों में काम नहीं किया है, इसलिए वे चाहती हैं कि हर हाल में वे इन सुपर स्टार्स के साथ अभिनय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें, तो आमिर और सलमान के साथ दीपिका इस साल फिल्में साइन कर सकती हैं। खास तौर पर इस बीच उनकी आमिर खान के साथ अच्छी दोस्ती हुई है। कुछ दिन पहले दीपिका ने अपना बर्थडे मनाया था, जिसमें आमिर बीवी किरण राव के साथ शामिल हुए थे।


फिल्मी गलियारों में खुसुर पुसुर है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट करना चाह रहा है, जिसमें आमिर और दीपिका को लीड रोल सौंपे जाएंगे।

फरहान और रितेश बतौर निर्माता इस प्रोजेक्ट के लिए राजी हो चुके हैं। बता दें कि फरहान और दीपिका की अच्छी दोस्ती है। वे दोनों कार्तिक कॉलिंग कार्तिक में साथ काम कर चुके हैं।


फरहान की आमिर के साथ भी अच्छी ट्यूनिंग है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म तलाश से बतौर प्रोड्यूसर फरहान और रितेश भी जुड़े थे।

जहां तक सलमान खान और दीपिका की जोड़ी की बात है, तो कम से कम दो फिल्मों में इन दोनों सितारों को साथ लेने पर विचार किया जा रहा है। इनमें से एक राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसका निर्देशन सूरज बडज़ात्या करने जा रहे हैं।
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed