हर कोई दीपिका पादुकोन के साथ ही नहीं खड़ा है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको यह तो मालूम ही होगा कि एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट द्वारा दीपिका पादुकोन की कुछ तस्वीरों को क्लीवेज शो बनाकर दिखाया गया था। इस पर दीपिका ने ट्वीट करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया और विरोध जताया था।
दीपिका ने कहा था कि मैं एक औरत हूं। मेरे पास क्लीवेज हैं और आपको इस पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूरी फिल्म इंडस्ट्री दीपिका के इस विरोध में उनके साथ खड़ी दिखी थी लेकिन सोशल साइट खासकर फेसबुक की दुनिया में ऐसा नहीं है।
लेकिन अब सोशल साइट्स पर लोगों की इस विषय पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इन प्रतिक्रियाओं में ज्यादातर लोग अखबार को गलत बताते हुए दीपिका के स्टैंड को सही मान रहे हैं।
बंटी है सोशल साइट की दुनिया
लेकिन इस मसले पर सोशल साइट्स की दुनिया एक अलग दृष्टिकोण्ा भी दिखा रही है। कुछ ऐसे भी हैं जो यह मानते हैं कि यदि दीपिका नारी सशक्कतीकरण की बात करती हैं तो उन्हें फिल्मों में वैसे ही रोल चुनने चाहिए जो नारी को पर्दे पर मजबूत दिखाएं।
सोशल साइट्स में उनके कुछ पुराने फोटोशूट भी शेयर किए गए हैं जिनमें दीपिका ने खुद ही क्लीवेज दिखाने वाले फोटो खिंचवाएं हैं। उनकी हाल ही की फिल्म फाइंडिंग फैनी की भी आलोचना हो रही है जिसमें दीपिका को एक सीन में आई एम वर्जिन कहते हुए दिखाया गया है।
सोशल साइट्स में लोगों के तर्क हैं कि यदि अपने क्लीवेज प्रदर्शन पर दीपिका सहित किसी भी एक्ट्रेस को इतनी ही दिक्कत है तो उसे क्लीवेज को प्रदर्शन फिल्म के पोस्टर में भी नहीं होना चाहिए।