{"_id":"5daec4798ebc3e0164408fa4","slug":"deepika-padukone-become-brand-ambassador-of-pm-narendra-modi-initiative-bharat-ki-lakshmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की पहल 'भारत की लक्ष्मी' के लिए दीपिका बनीं ब्रांड अंबेसडर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी की पहल 'भारत की लक्ष्मी' के लिए दीपिका बनीं ब्रांड अंबेसडर
Tue, 22 Oct 2019 02:28 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
ये दीवाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए बेहद खास है क्योंकि पीएम मोदी की पहल 'भारत की लक्ष्मी' के लिए दीपिका ब्रांड अंबेसडर बन गईं है। दीपिका ने मशहूर खिलाड़ी पी वी सिंधू के साथ अपने सोशल मीडिया पर इस अभियान का एक वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
वीडियो में सिंधू और दीपिका इस पहल के बारे में बात कर रही है जिसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय काम को सामने लाना हैं। प्रधानमंत्री के इस अभियान के बारे में फिल्म जगत के लोगों का मानना है कि इसके लिए भारतीय सिनेमा में दीपिका पादुकोण से बेहतर कोई ओर नाम नहीं हो सकता था क्योंकि उन्होंने न केवल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है बल्कि अपने अभिनय कौशल और विश्वभर में मौजूद अपने प्रशंसकों की विशाल संख्या के साथ भारत का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि दीपिका लिव लव लाफ फाउंडेशन की संस्थापक हैं। हाल ही में उन्होंने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 'क्लोसेट' नामक पहल की शुरुआत की है, जहां वह अपने व्यक्तिगत कलेक्शन से कपड़ो की नीलामी करती हैं और उससे जमा हुई आय का इस्तेमाल वह फाउंडेशन के लिए करती हैं। दीपिका जल्द ही मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।
पढ़ें: विद्युत जामवाल ने की सीआईएसएफ के सैनिक की तारीफ, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा- सलाम