टीवी एंकर ने पूछा ऐसा सवाल कि सकपका गईं दीपिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली दीपिका पादुकोण को एक सवाल ने असहज कर दिया। सवाल सुनने के बाद वो कुछ पल के लिए कुछ बोल ही नहीं पाईं और अपना माथा पकड़ लीं।
ये घटना उस वक्त घटी जब दीपिका पादुकोण, इरफान खान और अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'पीकू' के प्रमोशन के लिए एक बड़े चैनल के लाइव टाक शो में बैठे हुए थे।
वहां बातचीत के दौरान एंकर बारी-बारी से तीनों अदाकारों से सवाल पूछ रहे थे। उसमें अमिताभ बच्चन तो अपने सहज अंदाज में जवाब दे रहे थे, इरफान ने भी सवालों का बेहद सहजता से जवाब दिया, लेकिन जैसे ही दीपिका से सवाल पूछा गया, वह हक्काबक्का रह गईं।
ये था सवाल, जिसे सुन दीपिका ने पकड़ा माथा
फिल्म पीकू के स्टार बृहस्पतिवार को हिन्दी समाचार चैनल एबीपी न्यूज पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म के संबंध में ढेर सारी बातों के बीच एंकर ने पूछा कि आपने अमिताभ बच्चन की कौन सी फिल्म देखी है?
इस सवाल का जवाब देने में दीपिका पादुकोण पसीने छूट गए। काफी सोचने के बाद उन्होंने कहा कि शायद मुहब्बतें देखी थी।
आपको बता दें कि पीकू 8 मई को ही रिलीज हो चुकी है। यही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है।