फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepak Reddy Telugu short Film Manasanamaha enters Guinness world records by winning 513 awards in film festivals

Manasanamaha: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दीपक रेड्डी की ‘मनसनमहा’ की धमक, एंट्री करने वाली पहली तेलुगू शॉर्ट फिल्म बनी

Tue, 28 Jun 2022 04:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 28 Jun 2022 04:44 PM IST
सार

इस शॉर्ट फिल्म मनसनमहा ने दुनिया भर के विभिन्न फिल्म फेस्टिवल में अब तक 513 पुरस्कार जीते हैं। फिल्म को तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में डब किया गया था।

विज्ञापन
Deepak Reddy Telugu short Film Manasanamaha enters Guinness world records by winning 513 awards in film festivals
दीपक रेड्डी द्वारा निर्देशित मनसनमहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपक रेड्डी द्वारा निर्देशित तेलुगू शॉर्ट फिल्म 'मनसनमहा' ने अपना नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 'मनसनमहा' ने अब तक सबसे अधिक अवार्ड जीतने वाली शॉर्ट फिल्म बनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है। निर्देशक दीपक ने ट्विटर पर गिनीज सर्टिफिकेट के साथ एक तस्वीर साझा की है। फिल्म को मिली सफलता के बाद से ही निर्देशक को सभी बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह है शॉर्ट फिल्म की कहानी
गिनीज वेबसाइट के आधिकारिक पेज के अनुसार इस शॉर्ट फिल्म ने दुनिया भर के विभिन्न फिल्म फेस्टिवल में अब तक 513 पुरस्कार जीते हैं, जो सबसे अधिक है। शिल्पा गज्जला द्वारा निर्मित मनसनमहा एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में एक युवा व्यक्ति का कहानी दिखाई गई है, जो अपने अतीत से तीन रिश्तों को याद करता है। तीनों लड़कियां उसके जीवन में अलग-अलग मौसमों की तरह हैं, जैसे कि चैत्रा (वसंत), वर्षा (मानसून) और सीता (शीतकालीन)।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदिवि शेष ने दी निर्देशक को बधाई
दीपक रेड्डी को इस उपलब्धि पर सभी उनकी सराहना कर रहे हैं। मेजर के अभिनेता अदिवि शेष ने ट्विटर पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, 'प्रिय दीपू, क्या शानदार उपलब्धि है। एक गेम चेंजिंग शॉर्ट फिल्म। मुझे आपको दोस्त के साथ-साथ मेजर का डिस्ट्रीब्यूटर कहकर भी खुशी हो रही है। अब मैं आपको एक फीचर फिल्म के साथ दुनिया को हिला देने का इंतजार नहीं कर सकता!' वहीं, 'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमारने भी दीपक को बधाई दी।
 

विज्ञापन

पांच दिन में हुई थी शूटिंग
इस शॉर्ट फिल्म में विराज अश्विन और द्रिशिका चंदर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, वल्ली राघवेंद्र, पृथ्वी शर्मा, सत्य वर्मा और दीपक वर्मा भी शामिल हैं। फिल्म को तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में डब किया गया था। 'मनसनमहा' को बहुत से फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जिनमें भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न, बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव, सैन फ्रांसिस्को फ्रोजन फिल्म महोत्सव शामिल हैं। वहीं, इसे पांच दिनों में 3,94,154 बजट में शूट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed