फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dear Jassi Indian Film Win The Prestigious Platform Award For Best Film At Toronto International Film Festiva

Dear Jassi: अमित राय द्वारा लिखित 'डियर जस्सी' ने विदेश में मचाई धूम, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में जीता पुरस्कार

Mon, 18 Sep 2023 09:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Sep 2023 09:15 PM IST
सार

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता तरसेम सिंह धंधवार द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म डियर जस्सी ने हाल ही में आयोजित 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन
Dear Jassi Indian Film Win The Prestigious Platform Award For Best Film At Toronto International Film Festiva
डियर जस्सी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बीते दिनों 'ओएमजी 2' के लिए सुर्खियां बटोर रहे अमित राय का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार वजह उनके द्वारा निर्देशित नहीं बल्कि लिखित फिल्म है। सिनेमा जगत में इन दिनों टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2023 की खूब चर्चा है और इसी महोत्सव में अमित राय द्वारा लिखित फिल्म 'डियर जस्सी' ने धूम मचा दी है। दरअसल, तरसेम सिंह धंधवार द्वारा निर्देशित 'डियर जस्सी'  को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2023 में बेस्ट फिल्म का प्लेटफॉर्म पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 'डियर जस्सी' की धूम
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता तरसेम सिंह धंधवार द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म डियर जस्सी ने हाल ही में आयोजित 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पुरस्कार जीता है। यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व का क्षण है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन


अमित राय ने जताया आभार
वरिष्ठ कनाडाई पत्रकार फैबियन डॉसन की पत्रकारिता पर आधारित, 'डियर जस्सी' अमित राय, जिन्होंने ओएमजी2 का निर्देशन किया है उनके द्वारा लिखी गई है। फिल्म में अभिनेता पाविया सिद्धू और युगम सूद मुख्य भूमिकाओं में हैं। अमित राय ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैंने एक हॉलीवुड फिल्म के लिए पटकथा लिखी थी, जिसने हाल ही में एक पुरस्कार जीता है। डियर जस्सी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनने के लिए टीआईएफएफ में जूरी के सर्वसम्मत निर्णय ने स्क्रिप्ट के महत्व में मेरे विश्वास को मजबूत किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टोरंटो के बाद लंदन फिल्म फेस्टिवल में जलवा दिखाएगी फिल्म
'डियर जस्सी' तरसेम सिंह धंधवार की भारत पर आधारित पहली कहानी है, जो एक युवा कपल की सच्ची रोमियो और जूलियट की कहानी बताती है। यह कपल एक साथ रहने के लिए बेताब हैं लेकिन समय, दूरी और पारिवारिक अपेक्षाओं के कारण अलग हो जाते हैं। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतने के बाद 'डियर जस्सी' इस साल अक्तूबर में बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में चमकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed