फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   daud ibrahim awe in bollywood

बॉलीवुड में बरकरार है डी कंपनी का खौफ

Wed, 14 Aug 2013 07:53 AM IST
मुंबई/हरि मृदुल
मुंबई/हरि मृदुल Updated Wed, 14 Aug 2013 07:53 AM IST
विज्ञापन
daud ibrahim awe in bollywood

बॉलीवुड में अभी भी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खौफ बरकरार है।

विज्ञापन


इसका जीता जागता सबूत यह है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डी कंपनी पर आधारित फिल्में बनाई जाती हैं लेकिन किसी भी फिल्म में किरदार का नाम दाऊद नहीं होता है।

यहां तक कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी से प्रेरित किरदार के बारे में भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया जाता है।

आखिर सवाल यह उठता है कि सभी एक्टर और निर्माता निदेशक इससे इंकार क्यों कर देते हैं। इसका सीधा सा जवाब यह है कि बॉलीवुड में अब भी दाऊद के नाम की दहशत बरकरार है।
विज्ञापन


फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कॉरपोरेट कंपनियों के आ जाने से बाद बॉलीवुड में डी कंपनी का रुपया लगना बंद हो गया हो, परंतु अंडरवर्ल्ड का खौफ कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल डी कंपनी से जुड़े तत्व अब भी बॉलीवुड में किसी न किसी रूप में मौजूद हैं, जो समय समय पर हस्तक्षेप करते रहते हैं।

इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी दाऊद का किरदार निभाया है, लेकिन उनका नाम शोएब रखा गया है।

इसके बावजूद अक्षय को बार बार सफाई देनी पड़ रही है कि उनका चरित्र दाऊद पर आधारित नहीं है।

कंपनी, डी, शूटआउट एट लोखंडवाला, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, जन्नत, शूटआउट एट वडाला और डी डे जैसी फिल्मों में भी दाऊद का किरदार मौजूद था लेकिन इन फिल्मों में भी साफ तौर पर उसका नाम नहीं लिया गया है।


इन फिल्मों में कभी उसे शोएब कहा गया है, तो कभी दिलावर इम्तियाज हास्कर या गोल्ड मैन। हां, दाऊद से प्रेरित इन तमाम किरदारों में एक रूपता जरूर दिखती है, वह है इनकी मूंछें।

गौर करेंगे, तो पाएंगे कि अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, सोनू सूद या ऋषि कपूर की मूंछों का पैटर्न गैंगस्टर दाऊद की मूंछों से काफी हद तक मिलता है।

सिर्फ 'ब्लैक फ्राइडे' फिल्म में ही दाऊद नाम का किरदार मौजूद है। अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म में विजय मौर्य ने यह भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed