फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Darlings: Shahrukh Khan praised Vishal Bharadwaj for alia bhatt film song La Ilaaj on a phone call

Darlings: शाहरुख खान ने की आलिया की फिल्म के नए गाने 'ला इलाज' की तारीफ, विशाल भारद्वाज ने सुनाया किस्सा

Tue, 02 Aug 2022 07:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 02 Aug 2022 07:37 PM IST
सार

'डार्लिंग्स' फिल्म का पहला गाना 'दिल हमारा ला इलाज है' रिलीज हो गया है। ऐसे में गाने के संगीतकार विशाल भारद्वाज ने गाने को लेकर शाहरुख खान की एक्साइटमेंट पर खुलकर बात की है।  

विज्ञापन
Darlings: Shahrukh Khan praised Vishal Bharadwaj for alia bhatt film song La Ilaaj on a phone call
विशाल भारद्वाज, शाहरुख खान, आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में लगी हुई हैं। इसके साथ ही वह अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ आलिया इसके जरिए पहली बार बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में शुरुआत कर रही हैं। आलिया के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म के साथ शाहरुख खान का नाम भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, आलिया और शाहरुख ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। लगातार चर्चाओं में चल रही इस फिल्म का आज पहला गाना 'ला इलाज' रिलीज हो गया है। ऐसे में गाने के संगीतकार विशाल भारद्वाज ने गाने को लेकर शाहरुख खान की एक्साइटमेंट पर खुलकर बात की है।  

विज्ञापन

शाहरुख ने की गाने की तारीफ
आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म के गाने 'ला इलाज' के लॉन्च इवेंट में पहुंचे विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि 'डार्लिंग्स' के सह-निर्माता और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस गाने से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने एक फोन कॉल पर मुझे फिल्म का यह गाना गाकर सुनाया था। विशाल बोले, 'शाहरुख ने मुझे एक रात करीब 12-12.30 बजे फोन किया। उन्होंने फोन पर गाना गाना शुरू कर दिया। उन्होंने पूरा गाना गाया। फिर उन्होंने इसका अर्थ बताना शुरू किया ...।' विशाल ने बताया कि शाहरुख खान के द्वारा तारीफ किया जाना बहुत ही खुशी की बात है और मैं अपने गाने की तारीफ सुन बहुत सुकून महसूस कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल को शाहरुख से मिली तारीफ की हुई खुशी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विशाल ने शाहरुख द्वारा की गई तारीफ से मिले सुकून के बारे में भी बात की। वह बोले, 'मुझे बहुत अच्छा लगा... वह फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने गाना सुना, बुलाया और इसकी सराहना की। हम, कलाकार, यही चाहते हैं। हम केवल प्रशंसा चाहते हैं।' आज रखे गए लॉन्च इवेंट में विशाल के साथ आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।      

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म
गौरव वर्मा आलिया भट्ट और गौरी खान द्वारा निर्मित फिल्म 'डार्लिंग्स' एक डार्क कॉमेडी है। फिल्म की कहानी मां और बेटी की रिलेशनशिप की जिंदगी के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म में आलिया के मां के किरदार में शेफाली नजर आ रही हैं, वहीं विजय और मैथ्यू फिल्म में अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने संगीत दिया है। आलिया भट्ट की अदाकारी से सजी यह फिल्म 5 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम की जा सकेगी।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed