फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dangal fame Fatima Sana Shaikh trolled for her late new year wishes fans asked which calendar do you use

Fatima Sana: न्यू ईयर विश करने पर ट्रोल हुईं आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी, यूजर बोले- कौन सा कैलेंडर यूज करती हो

Mon, 09 Jan 2023 11:14 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 Jan 2023 11:14 AM IST
सार

फातिना सना शेख ने अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी थी। वीडियो में वह अपना ग्लैमरस अंदाज में दिखा रही है और उनका लुक भी काफी कातिलाना है। लेकिन अभिनेत्री का कैप्शन उनके लिए परेशानी का सबब बन गई।

विज्ञापन
Dangal fame Fatima Sana Shaikh trolled for her late new year wishes fans asked which calendar do you use
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram

विस्तार

'दंगल' में आमिर खान की बेटी बन बड़े पर्दे पर छाने वाली फातिमा सना शेख अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार फातिमा अपनी तस्वीरों के चलते लाइमलाइट बटोरती हैं। वहीं, अब वह अपनी एक और पोस्ट के जरिए चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फातिमा न्यू ईयर विश करने के बाद से ही ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने लेट किया पोस्ट
दरअसल, फातिना सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी थी। वीडियो में वह अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही है और उनका लुक भी काफी कातिलाना है। लेकिन अभिनेत्री का कैप्शन उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करके हुए लिखा, 'हैप्पी न्यू ईयर (आठ दिन लेट)।' फातिमा की इस पोस्ट के बाद से ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

Fearless Nadia: पिता की मौत के बाद सेल्स गर्ल बनने बॉम्बे आई ऑस्ट्रेलियन लड़की, जानिए कैसे बन गईं 'हंटरवाली'
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)



जमकर ट्रोल कर रहे यूजर
सोशल मीडिया यूजर फातिमा की पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'कौन सा कैलेंडर यूज करती हो मैम जो आठ दिन बाद आपको न्यू ईयर विश करना याद आया है', तो दूसरे ने लिखा, 'अब से दिसंबर 38 दिन का होगा और मेरा न्यू ईयर को 8 जनवरी को ही मनेगा।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'आपके साथ न्यू ईयर मने तो सात दिन बाद पता चलेगा।' इसी तरह के कई कमेंट्स फातिमा सना की पोस्ट पर यूजर कर रहे हैं।
Salman Khan: सलमान खान की वजह से अटकी हुई है उनके एक फैन की शादी? जानिए पूरा किस्सा

इन फिल्मों में आएंगी नजर
फातिमा सना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'दंगल' के बाद काफी फेमस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 'लूडो’, ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान,’ ‘सूरज पर मंगल भारी’ और ‘थार' जैसी कई फिल्मों में नजर आई हैं। वहीं, अब वह विक्की कौशल के साथ 'सैम बहादुर' में नजर आने वाली हैं।
Bollywood Top 10 Villain 2023: गब्बर, शाकाल, मोगैंबो तो नहीं, लेकिन इस साल के ये 10 विलेन इनसे कम भी नहीं
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed